मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार जीवन शैली - फेंगशुई


फेंगशुई के २४ नियम जो घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं
(संकलित)


२२- बगीचे में फेंगशुई

फेंगशुई बगीचे का दक्षिण का भाग ऊँचा होना चाहिये। यह स्थान अग्नि का है। इसके प्रतीक हैं- चिड़ियाँ, प्रकाश और इसका रंग लाल है। इसलिये बगीचे के दक्षिण कोण में चिड़ियों के घर लगाए जा सकते हैं, एक तेज या कलात्मक लाइट लगाई जा सकती है। बगीचे में पश्चिम और उत्तर पश्चिम का भाग धातु तत्व से संचालित है इसलिये यहाँ पर धातु की घंटी या विंडचाइम लगानी चाहिये। बगीचे में पूर्व, दक्षिण पश्चिम, केंद्र तथा उत्तर पश्चिम का भाग पृथ्वी तत्व से संचालित होता है। अतः यहाँ पर पत्थर, शिला या पत्थर से सजावट की जा सकती है। बगीचे के उत्तरी भाग पर जल तत्व का प्रभाव रहता है इसलिये यहाँ पर कोई तालाब, किसी अन्य प्रकार का जल स्थल बनाया जा सकता है।

फेंगशुई बगीचे में फर्नीचर के लिये उत्तर में स्टील, दक्षिण में लकड़ी, पूर्व में लकड़ी या काले रंग, पश्चिम में धातु, पत्थर, ग्रेनाइट या सफेद रंग, दक्षिण पूर्व मे लकड़ी या काले रंग, दक्षिण पश्चिम में पत्थर, ग्रेनाइट या लाल रंग, उत्तरपूर्व में पत्थर, ग्रेनाइट, ईंट या लाल रंग तथा उत्तर पश्चिम में धातु, पत्थर, ग्रेनाइट, ईंट या सफेद रंग से रंगा हुआ फर्नीचर लगाना चाहिये।

१५ नवंबर २०१६

पृष्ठ- . . . . . . ७. ... १०. ११. १२. १३. १४. १५. १६. १७. १८. १९. २०. २१. २२.

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।