
घर को सुंदर बनाने के
उपयोगी सुझाव
(संकलित)
३५- ग्रे और नीले रंगों
का चयन
कमरा छोटा हो तो ग्रे
और हल्के नीले रंगों का संयोजन छोटे से कमरे को बड़ा बनाने
का एक और सरल साधन है। ग्रे रंग कितना हल्का हो और नीले
रंग के कैसे छापे सुंदर लग सकते हैं इसका अंदाज चित्र से
लगाया जा सकता है।
कुछ सफेद रंग साथ में इसे और
आकर्षक बना सकता है। चित्र में फर्नीचर और टेबललैंप सफेद
हैं, कुछ प्याले नीले और कुछ सफेद हैं। खिड़कियों वाली
दीवार कमरे में रोशनी के साथ साथ सौंदर्य भी भरती है।
१
दिसंबर २०१५ |