
घर को सुंदर बनाने के
उपयोगी सुझाव
(संकलित)
२१- खिलते हुए रंगों का संसार
कमरा छोटा हो तो
दीवारों पर सफेद रंग कमरे को बड़ा दिखाने में सहायक होते
हैं। फिर यह देखना होगा कि कमरे में रंगों की कितनी
गुंजाइश बनती है। अगर कमरा औसत आकार का है तो खिलते हुए
रंगों से सजीव हो उठेगा।
साथ के चित्र में बैठक में लाल, पीले, काले और भूरे रंगों
के सामंजय से एक सफेद कमरे को सुंदरता से सजाया गया है।
२९ जून
२०१५ |