|
समकालीन कहानियों में
इस माह
प्रस्तुत है भारत से
रमेश चंद्रा की
कहानी
बाबूराम का बाइसकोप

लाउडस्पीकर पर ऐलान हो रहा
था—"देश-दुनिया के कोने-कोने में कामयाबी का परचम लहराता अब
आपके शहर आ गया... आ गया... सर्कस का शहंशाह! हाँ, तो बहादुर
बाजीगरों के कारनामे देखना न भूलें। जरूर आएँ—सिटी चौक मैदान
में, रोजाना तीन शो। ऐसा सर्कस जहाँ हाथी हिसाब बनाता है। जहाँ
छोटी बंदरिया जंगल के राजा शेर से ठुमके लगवाती है। जहाँ नन्हा
तोता दिवाली के पटाखे फोड़ता है और डेढ़ फुटिया जोकर खूब
हँसाता है। झूले पर चार कलाकार जब साथ कलाबाजियाँ करते हैं तो
देखकर कलेजा मुँह को आ जाता है। तो आना न भूलें। कल से खेल
शुरू हो रहा है। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है! याद रखें,
सर्कस का शहंशाह—रोजाना तीन शो।"
गाड़ी बढ़ती जा रही थी और परचे फेंके जा रहे थे। लड़कों का
झुंड दौड़-दौड़कर उठा रहा था।
..आगे-
*** |