मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व       

अक्टूबर

१ अक्तूबर २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१ अक्टूबर को) १५४२ में राजपूत राजकुमारी जोधाबाई, १९०१ में स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों, १९०६ में संगीतकार और गायक सचिनदेव बर्मन, १९१९ में कवि मजरूह सुल्तानपुरी, १९२८ में अभिनेता शिवाजी गणेशन, १९३८ में बिलियर्ड खिलाडी, माइकेल परेरा, १९७० में फिल्म निर्माता सलीम अहमद का जन्म हुआ था।

५ अक्तूबर २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (५ अक्टूबर को) १५२४ में रानी दुर्गावती, १९०२ में ध्रुपद धमार शैली के गायक रामचतुर मल्लिक, १९३२ में क्रिकेट खिलाड़ी माधव आप्टे, १९८२ में मॉडल और अभिनेता अनुज सचदेव और १९८९ में टीवी अभिनेत्री रूपल त्यागी का जन्म हुआ था इसी दिन १९३७ में उपन्यासकार दुर्गाप्रसाद खत्री, १९८१ में साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा और १९९० में साहित्यकार रामकुमार वर्मा का निधन हुआ।

६ अक्तूबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (६ अक्टूबर को) १८९७ में धावक धर्मपाल सिंह, १८९३ में गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाथ साहा, १९३० में हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल, १९४४ में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, १९४६ में अभिनेता विनोद खन्ना, १९६३ में हास्य अभिनेता विनोद मिश्रा, १९८२ में गायक और अभिनेता मियांग चैंग का जन्म हुआ था। इसी दिन १६६१ में सिक्खों के सातवें गुरु हरराय, २००७ में महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबा साहब भोंसले और राजनयिक लक्ष्मीमल्ल सिंघवी का निधन हुआ था।

१२ अक्तूबर २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१२ अक्टूबर को) १९११ में क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेंट, १९३५ में राजनीतिज्ञ शिवराज पाटिल, १९४६ में क्रिकेट खिलाड़ी अशोक मांकड, १९४८ में मॉडल और नर्तकी प्रोतिमा बेदी, १९६३ में संगीतज्ञ एहसान नूरानी, १९७९ में अभिनेता निर्देशक कुणाल राय कपूर और १९८५ में नर्तकी और अभिनेत्री शक्ति मोहन का जन्म हुआ था इसी दिन १९६७ में राजनीतिज्ञ राम मनोहर लोहिया का निधन हुआ था।

१३ अक्तूबर २०१४
क्या आप जानते हैं कि (१३ अक्टूबर को) १८९५ में भारत की क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान सी.के. नायडू, १९११ में अभिनेता अशोक कुमार, इसी वर्ष समाजसेवी भगिनी निवेदिता, १९३६ में वीणा वादक चिट्टी बाबू, १९४८ में सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फतह अली खाँ और १९५५ में भारत के वित्त सचिव अरविंद मायाराम का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८७ में गायक और अभिनेता किशोर कुमार तथा २००४ में अभिनेत्री निरूपाराय का निधन हुआ।
१५ अक्तूबर २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१५ अक्टूबर को) १५४२ में मुगल शासक अकबर, १९२२ में संगीतकार शंकर (शंकर जयकिशन) १९३१ में भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद, १९३४ में बाँसुरी वादक डॉ. नटेशन रमणी, १९५२ में छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. रमन, १९५७ में फिल्म निर्देशिका मीरा नायर, का जन्म हुआ था। इसी दिन १९१८ में धार्मिक गुरु साईं बाबा और १९६१ में साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का निधन हुआ।

 २० अक्तूबर २०१६

क्या आप जानते हैं कि (२० अक्टूबर को) १९१४ में जैन संत आचार्य तुलसी, १९२० में बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय, १९२७ में तेलुगु के कवि और आलोचक गुंटुरु शेषेन्द्र सरमा, १९६३ में क्रिकेट खिलाड़ी, राजनीतिज्ञ और टी.वी. कलाकार नवजोत सिंह सिद्धू, १९७८ में क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग और १९७९ में अभिनेत्री नरगिस फाखरी का जन्म हुआ था। इसी दिन २०१० क्रिकेट खिलाड़ी पार्थ सारथी शर्मा का निधन हुआ।

२७ अक्तूबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (२७ अक्टूबर को) १९२० में भारत के दसवें राष्ट्रपति के.आर.नारायणन, १९६६ में शतरंज के ग्रैंड मास्टर दिव्येन्दु बरुआ, १९७६ में अमेरिकी टीवी पर लोकप्रिय शेफ मनीत चौहान, इसी वर्ष अभिनेत्री पूजा बत्रा, १९८४ में क्रेकेट खिलाड़ी इरफान पठान का जन्म हुआ था। इसी दिन १९७४ में गणितज्ञ चक्रवती पद्मनाभन रामानुजम, २००१ में अभिनेता प्रदीप कुमार, २००७ में अभिनेता सत्येन कप्पू का निधन हुआ।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।