मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार ।-पुरालेख-विषयानुसार ।-हिंदी-लिंक ।-हमारे-लेखक ।-लेखकों से


 बतरस से लिखवट                                 ब्रेकवॉल के नदी वाले किनारे पर

न्यूकॉसल में हंटर नदी के मुहाने पर समुद्र की लहरों के वेग को कम करने के लिए एक दीवार बनी हुई है जिसे ब्रेकवॉल कहते हैं। यह क्षेत्र नोबीज कहलाता है।

ब्रेकवॉल के नदी वाले किनारे पर कई सारी छोटी-छोटी चट्टानें है। साथ में वहीं पर चट्टानों से टूटे कई सारे सपाट से पत्थर भी हैं। चट्टानों को आधार बना कर इन चट्टानी पत्थरों को जोड़ जाड़ कर कुछ न कुछ अलग सा बना हुआ दिखता रहा है जब भी मैं उस तरफ घूमने गया हूँ।

एक बार उन सपाट पत्थरों को जोड़ कर यह मेहराब बना दिखा तो बिना वाह किए नहीं रहा गया। पानी से भीगा हुआ यह मेहराब बहुत ही प्यारा सा लगा रहा था। बहुत मेहनत से जोड़ा होगा इन सबको और मेहराब के ऊपर एक भारी सा पत्थर रख कर इसकी शोभा को अलग ही रुप दे रखा था। इस तरह की अनूठी कृतियाँ का दिखना एक अलग ही खुशी देती है। है ना।

रतन मूलचंदानी
१ अक्टूबर २०२६

1

1
मुखपृष्ठ । पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिकार सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।