 |
दही को मलमल के कपड़े/
या किसी सूती कपड़े में बीच में रखें और सम्हालकर दही
को कपड़े में बंद करते हुए कपड़े को पोटली की तरह बाँध
लें। दही की इस पोटली को २-३ घंटे के लिए लटका दीजिए।
पोटली के नीचे एक कटोरा रख दें जिससे दही का पानी
कटोरे में ही गिरे। |
 |
एक बड़े चम्मच गुनगुने
दूध में केसर को भिगोकर अलग रखें। |
 |
पिस्ता और बादाम को
बारीक काट लें। |
 |
दही में शक्कर डालें और
शक्कर के साथ अच्छी तरह फेंटें।
|
 |
दही में केसर का दूध
डालें और एक बार ठीक से मिलाएँ। |
 |
श्रीखंड को सेट करने के
लिए आधे से एक घंटे तक फ्रिज में रखें।
|
 |
पारंपरिक और स्वादिष्ट
श्रीखंड तैयार है। श्रीखंड को कटे हुए मेवे से सजाकर
परोसें। |