मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से






हास परिहास
२०२६

गोलू ने नई-नई पिचकारी खरीदी और सोचा कि इस बार सबको चौंका दूँगा।
होली के दिन उसने पिचकारी में रंग भरकर पड़ोसी पर छिड़का।

पड़ोसी बोले – "अरे गोलू, ये तो पानी है, रंग कहाँ है?"
गोलू हँसते हुए बोला – "रंग तो ईएमआई और बिजली के बिल ने पहले ही निकाल दिया है… अब पिचकारी में सिर्फ पानी बचा है!"

१ मार्च २०२६

वेलेंटाइन डे पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उपहार में एक कॉफी मग देते हुए लिखा
मैं आपको एक “कॉफी मग” दे रहा हूँ… लेकिन एक खास शर्त पर।
आपकी हँसी का ई.एम.आई. ₹९९९
आपके झुंझलाहट का वार्षिक पैकेज- ₹ २,४९९
मेरी बेवकूफी पर सहनशीलता का चार्ज- ₹ ५,९९९
कुल देय राशि: आपका प्यार (कोई छूट नहीं)
कुल मिलाकर बस इतना ही कहना चाहता हूँ कि हैप्पी वेलेंटाइन डे! यह लो, तुम्हारे लिए एक मग… और मेरे लिए एक मौका कि अगली बार कोई बेहतर गिफ्ट दे सकूँ!

१ फरवरी २०२६

चिंटू- "भाई, इस साल मैंने नये साल पर प्रतिज्ञा की है कि मैं खाने पीने पर ध्यान दूँगा और वजन कम करूँगा।"
पिंटू- "वाह! और ये तू कब तक पूरा कर लेगा?"
चिंटू- "बस एक जनवरी की दोपहर तक, उसके बाद तो छोले-भटूरे की पार्टी है!"

१ जनवरी २०२६
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।