मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार ।-पुरालेख-विषयानुसार ।-हिंदी-लिंक ।-हमारे-लेखक ।-लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि की रसोई से 

श्यामक चावल का पुलाव


 सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet

१ कप श्यामक के चावल

bullet

  १ मध्यम गाजर, छोटे टुकड़ों में कटी, १/२ कप हरी मटर, १०-१२ बीन्स, छोटे टुकड़ों में कटी , १/२ कप कॉर्न के दाने

bullet

   २ बड़े चम्मच देशी घी, डेढ़ छोटा चम्मच जीरा, २ छोटे तेज पत्ते, २  बड़े चम्मच मूंगफली, २ हरी मिर्च बारीक कटी, १ छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा, १ छोटा चम्मच नमक, कुटी काली मिर्च स्वादानुसार, १/४ छोटा चम्मच गरम मसाला, १ छोटा चम्मच आँवला पाउडर, २ बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया

 बनाने की विधि

bullet श्यामक चावल को बीनकर धो लें। अब इसे २० मिनट के लिए पानी में भिगो दें। 20 मिनट के बाद भीगे चावल का पानी निकाल दें और इसे छलनी में छोड़ दें।
bullet

2.   एक कड़ाही में मध्यम आँच पर घी गरम करिए। जब घी गरम हो जाए तो इसमें जीरा डालिए, जब जीरा रंग बदले, तब तेजपत्ते और मूंगफली डालें। मूंगफली के अच्छे से सिंक जाने तक भूनें। इसमें २-३ मिनट का समय लगता है। अब इसमें कटी हरी मिर्च और अदरक डालें, और कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें।

bullet

3.   अब कटी गाजर, मटर, कटी बीन्स और कॉर्न डालकर एक मिनट के लिए भूनें।

bullet

4.   अब इसमें भीगे हुए श्यामक चावल डालिए और अच्छे से सभी सामग्री को मिलाइए। चावल को दो मिनट के लिए भूनें।

bullet

5.   अब इसमें नमक, कुटी काली मिर्च, गरम मसाला और पानी डालें।

bullet

6.   एक उबाल आ जाने पर आँच को धीमा कर दीजिए और कड़ाही का ढक्कन लगा दें। चावल और सब्जियों के पूरी तरह से गलने तक पकाएँ। इस प्रक्रिया में तकरीबन २० मिनट का समय लगता है। बीच-बीच में चावल को चलाना ना भूलें।

bullet

7.   श्यामक चावल के पुलाव में आँवला पाउडर डालें और मिलाएं। बारीक कटी हरी धनिया से सजाकर स्वादिष्ट पुलाव परोसें।

bullet

8.   आप चाहें तो पुलाव को दही, रायता या फिर अपनी पसंद की दाल के साथ भी परोस सकते हैं।

 टिप्पणी-

bullet इस पुलाव को कुकर में भी बना सकते हैं।
bullet अगर आँवला पाउडर न हो तो आप इसमें नीबू का रस भी डाल सकते हैं।
bullet श्यामक चावल को पकाने के लिए लगभग दोगुने पानी की जरूरत होती है।
bullet शिमला मिर्च, पालक आदि सब्जियाँ भी इस पुलाव में डाली जा सकती हैं।  

१ अक्टूबर २०२६

1

1
मुखपृष्ठ । पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिकार सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।