मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बागबानी



छोटी पत्तियों का सौंदर्य
जो घर का रूप सँवारें और
पर्यावरण भी निखारें
(संकलित)


२- बेबीज़ टियर्स प्लांट

बेबीज़ टीयर्स (Soleirolia Soleirolii) एक ऐसा पौधा है जो अपनी बेहद नन्हीं, मोती जैसी पत्तियों से मन मोह लेता है। यह घर के भीतर सजावटी पौधे के रूप में, फेयरी गार्डन या मिनियेचर गार्डेन की शोभा बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह घनी, सुंदर हरी पत्तियों और रेंगने वाली टहनियों का जाल बनाता है, जो समतल सतहों को नर्मी से ढँक लेती हैं। ऊँचे गमलों में लगाने पर यह गमलों को भरता है और सुंदरता से बाहर लटकता है। इसे लटकने वाली टोकरियों में लगाने पर बहुत सुंदर दिखाई देता है। बेबीज़ टियर्स को उगाना आसान है। यह लगभग हर तरह की सजावट शैली के लिए एक बेहतरीन घरेलू पौधा है। इस पौधे को नमी प्रिय है।

सर्वोत्तम परिणामों के लिए बेबीज़ टियर्स को मध्यम रोशनी में उगाएँ। यह घर के अंदर अधिक रोशनी में भी उग सकता है, विशेषकर उत्तर भारतीय जलवायु में, लेकिन अतिरिक्त रोशनी के साथ इसे अधिक बार पानी देने की आवश्यकता होती है। बेबीज़ टियर्स को थोड़ी नम मिट्टी पसंद है - लेकिन गीली नहीं - इसलिए पौधे को सूखने से बचाने के लिए पर्याप्त पानी दें। यदि यह बहुत अधिक सूख जाता है, तो पौधा अचानक मुरझा सकता है, लेकिन आमतौर पर दोबारा पानी देने पर जल्दी ठीक हो जाता है।

बेबीज़ टियर्स को पर्याप्त नमी देने के लिये पौधे को रसोई या बाथरूम जैसे अधिक नमी वाले कमरे में रखें या इसे कंकड़ और पानी से भरी तश्तरी पर इस प्रकार रखें कि गमले का निचला भाग पानी में कंकड़ों के ऊपर टिका हो या फिर अपने बेबीज़ टियर्स को अन्य घरेलू पौधों के साथ समूह में रखें, क्योंकि सभी पौधे अपनी श्वसन प्रक्रिया के माध्यम से हवा में नमी छोड़ते हैं। यह सब संभव न हो तो इसे एक छोटे ह्यूमिडिफायर के पास रखा जा सकता है।

पृष्ठ- . . ३.

१ फरवरी २०२६

यह भी देखें-

bullet

आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे

bullet

ग्रहों से वृक्ष और पौधों का संबन्ध

bullet

घर के लिये उपयोगी वृक्ष और पौधे     

bullet

नन्हीं पत्तियाँ प्यारे पौधे

bullet

पानी मे भी सुगमता से बढ़ने वाले पौधे

bullet

फूलों की टोकरियाँ या लटकने वाले गमले

bullet

बारह पौधे जो साल-भर फूलते है

bullet

सरल और सफल बागबानी  

bullet

छोटी पत्तियों वाले प्यारे पौधे

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।