मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बागबानी



छोटी पत्तियों का सौंदर्य
जो घर का रूप सँवारें और
पर्यावरण भी निखारें
(संकलित)


१- चायनीज मनीप्लांट

सिक्के के आकार की गोल हरी पत्तियों वाला यह पौधा बागवानी करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे सौभाग्य लाने वाला पौधा भी माना जाता है। यह मेज या ऑफिस डेस्क के लिए अत्यंत उपयुक्त है। बागवानी में नया शौक रखने वालों के लिये यह उपयोगी पौधा है क्योंकि यह मजबूत है और जल्दी मरता नहीं है। इसके आसपास नये पौधे निकलते रहते हैं जिन्हें पप्स कहते हैं।

इस पौधे
को अच्छी जल निकासी वाली पॉटिंग मिक्स और उज्ज्वल लेकिन अप्रत्यक्ष धूप पसंद है। सीधी धूप से पत्तियाँ जल सकती हैं। इसमें पानी तभी दें जब ऊपरी मिट्टी सूख जाए। यह पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि मिट्टी हल्की हो और थोड़ी नमी रोककर रखे, लेकिन चिपचिपी न हो। इसके लिये ४०% कोकोपीट नमी बनाए रखने के लिये, ३०% बगीचे की मिट्टी आधार के लिये और २०% वर्मी कम्पोस्ट: भरपूर पोषण के लिये मिलाकर तैयार करें। बगीचे की मिट्टी और रेत को मोटे झरने से छान लें ताकि बड़े पत्थर या कचरा निकल जाए। इसके बाद मिट्टी को एक दिन तेज धूप में सुखा लें, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया मर जाएँ।

गमले की तैयारी करते समय गमले के छेद पर एक ठीकरा (टूटे गमले का टुकड़ा) उल्टा करके रखें। उसके ऊपर एक इंच बारीक कंकड़ या बजरी की परत बिछाएँ। इससे पानी के निकास वाले छेद कभी बंद नहीं होगा। अब तैयार पोटिंग मिक्स भरें और पौधा लगाएँ। पौधा लगाने के बाद पहली बार भरपूर पानी दें। अगर पानी १५-२० सेकंड के भीतर नीचे के छेद से बाहर आ जाता है, तो समझ लीजिए आपका मिश्रण एकदम सही है!

पृष्ठ- . .

१ जनवरी २०२६

यह भी देखें-

आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे

ग्रहों से वृक्ष और पौधों का संबन्ध

घर के लिये उपयोगी वृक्ष और पौधे     

नन्हीं पत्तियाँ प्यारे पौधे

पानी मे भी सुगमता से बढ़ने वाले पौधे

फूलों की टोकरियाँ या लटकने वाले गमले

बारह पौधे जो साल-भर फूलते है

सरल और सफल बागबानी  

छोटी पत्तियों वाले प्यारे पौधे

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।