पुराने अंक तिथि-अनुसार   //   पुराने अंक विषयानुसार 
फेसबुक पर   // तुक कोश // शब्दकोश // लेखकों से


१. ४. २०२४ 

     

साहित्य और संस्कृति में-         

समकालीन कहानियों में
इस माह प्रस्तुत है- कतर से शालिनी वर्मा की कहानी
जीवन जीने का नाम

“माँ, आप पिताजी से कैसे मिली थीं?”
सान्या ने बड़े भोलेपन से मेरी ओर देखते हुए पूछा, उसके सवालों ने मुझे अतीत की दुनिया में पहुँचा दिया था।
“सागर किनारे दिल ये पुकारे...” गाना गुनगुनाते मेरे पाँव थोड़ा ठिठक गए। एक बॉल मेरे पैरों के पास आकर रुक गई थी। मैंने उस बच्चे की ओर बॉल दोबारा उछाल दी। बच्चे ने एक गहरी मुस्कराहट के साथ मुझे देखा। बीच पर बच्चे का पूरा परिवार बॉल के साथ खेल रहा था। थोड़ी दूरी पर कोयलों पर भुनते मीट की महक वातावरण में फैली हुई थी। समुद्र के किनारे ‘बारबीक्यू’ (लोहे के स्टैंड पर कोयलों को जलाकर मांस भूनना) बनता देखना मुझे पसंद है।
.
हर तरफ छुट्टी के माहौल का जोश बरक़रार था, पर क़तर के इस सीलाइन बीच पर अस्त होते सूर्य के साथ मेरा दिल भी कुछ डूबा जा रहा था और अजीब से ख़याल लहरों की भाँति दिमाग में मचल रहे थे।   ...आगे-

***

निरुपमा सिंह की लघुकथा
मिट्टी की दुर्गा
***

संस्कृति के अंतर्गत समीर श्रीवास्तव का
आलेख- भारतीय संस्कृति में नव संवत्सर

***

केशवचंद्र अग्रवाल से पुराण-कथा
 महर्षि कश्यप के वंशज सम्पाति और जटायु
***

पुनर्पाठ में- पूर्णिमा वर्मन से जानें-
रामायण की विश्वविजय के विषय में
***

अनुभूति-में--रारामनवमी विशेषांक के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में अनेक रचनाकारों की भावभीनी रचनाएँ।

स्थायी स्तंभों में-

गृह सज्जा में- बालकनी, जिसे हम छज्जा कहते हैं भारतीय शैली में सजा हो तो परंपरा का घना सौंदर्य देखते ही बनता है। इस अंक में- जगह बचाने के लिये- हल्के फ़र्नीचर

रसोईघर में- चैत्र नवरात्र के अवसर पर विशेष रूप से व्रत के लिये उपयुक्त भोजन की शृंखला प्रस्तुत हैं, हमारी रसोई संपादक शुचि द्वारा तैयार- फलाहारी व्यंजन

बागबानी में- पानी में सुगमता से बढ़ने वाले बारह पौधों की शृंखला में प्रस्तुत है- सुंदर छटाओं वाला स्पाइडर प्लांट

स्वाद और स्वास्थ्य में- शाकाहारी भोजन में प्रोटीन के लिये महत्वपूर्ण बारह दालें जो अंतरराष्ट्रीय रूप से लोकप्रिय हैं। इस अंक में प्रस्तुत है- मसूर की दाल

बतरस से लिखवट तक - रतन मूलचंदानी के फोटो निबंध अलबेले फूलों की शृंखला में इस माह जाने- असली या नकली

गौरवशाली भारतीय- क्या आप जानते हैं कि अप्रैल के महीने में कितने गौरवशाली भारतीय नागरिकों ने जन्म लिया? ...विस्तार से

नवगीत संग्रहों एवं संकलनों से परिचय की शृंखला में- गरिमा सक्सेना के नवगीत संग्रह कोशिशों के पुल का परिचय कमलेश भट्ट कमल की कलम से।

वर्ग पहेली-३७२
गोपालकृष्ण-भट्ट-आकुल और
रश्मि आशीष के सहयोग से

हास परिहास
में पाठकों द्वारा भेजे गए चुटकुले

आज सिरहानेउपन्यास उपहार कहानियाँ कला दीर्घा कविताएँ गौरवगाथा पुराने अंक नगरनामा रचना प्रसंग
घर–परिवार नाटक परिक्रमा पर्व–परिचय प्रकृति पर्यटन प्रेरक प्रसंग प्रौद्योगिकी फुलवारी रसोई विज्ञान वार्ता
कलम गही नहिं हाथ दो पलबतरस से लिखवट विशेषांक हिंदी लिंक साहित्य संगम संस्मरणचुटकुले
डाक-टिकट संग्रहअंतरजाल पर लेखन साहित्य समाचार साहित्यिक निबंध स्वास्थ्य हास्य व्यंग्यडाउनलोड परिसर

© सर्वाधिकार सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह के पहले सप्ताह मे प्रकाशित होती है।

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन, कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|-
सहयोग : रतन मूलचंदानी
 पता-

Google
Search WWW Search www.abhivyakti-hindi.org