
लटकने वाले गमले
कुछ
उपयोगी सुझाव
(संकलित)
१३- बकोपा
की मनभावन टोकरी
लटकने वाली टोकरियों में सबसे सुंदर पौधों में से एक है
बकोपा या सुतेरा कोरडाटा। इसके ढेरों नन्हें फूलों से भरी
हुई टोकरी का सौंदर्य देखते ही बनता है।
यह नीले सफेद और गुलाबी रंगों की बहुत सी छवियों में मिलता
है। ठंडे देशों की गर्मियों और गर्म देशों की सर्दियों में
बगीचों को रौनक देने वाले पौधों में इससे बेहतर और कोई
पौधा नहीं। एक बात इस पौधे के विषय में ध्यान में रखनी
चाहिये कि पानी की कमी होते हैं इसके फूल और कलियाँ झर
जाती हैं। इसलिये इसकी मिट्टी की नमी को बराबर बने रहना
बहुत आवश्यक है।
अगर यह कभी सूख जाय तो समुचित देखभाल से कुछ हफ्तों में
फिर से हरा हो जाता है। इस पौधे के सबसे लोकप्रिय
प्रजातियों में से कुछ के नाम हैं- कबाना ट्रेलिंग, बकोपा
स्नोपिया व्हाइट और ब्ल्यूटोपिया ब्ल्यू।
१ जुलाई २०१६ |