|
अभिव्यक्ति में शैलेन्द्र चौहान
की रचनाएँ
साहित्यिक निबंध में-
इतिहास में-
फिल्म इल्म में-
|
|
शैलेन्द्र
चौहान
जन्म : ८
फरवरी १९५४
शिक्षा : प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विदिशा जिले के
ग्रामीण भाग में, पश्चात हायर सेकंडरी तथा बी.ई.
(इलेक्ट्रिकल) विदिशा से की।
कार्यक्षेत्र- भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम से
सेवानिवृत्त। विद्यार्थी काल (१९६९) से लेखन का प्रारंभ।
पहले कविताएं और कहानियां लिखीं। बाद में आलोचना में हाथ
आजमाए। वैज्ञानिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनैतिक लेखन और
यात्रा संस्मरण भी लिखे। केरेबियाई समाजवादी देश क्यूबा पर
संस्मरण पसंद किए गए।
प्रकाशित कृतियाँ-
कविता संग्रह- ’नौ रुपये बीस पैसे के लिए’ १९८३ में,
’श्वेतपत्र’ २००२ में, ’और कितने प्रकाश वर्ष’ २००३ में,
’ईश्वर की चौखट पर’ २००४ में, 'सीने में फाँस की तरह',
२०२३ में।
कहानी संग्रह- ’नहीं यह कोई कहानी नहीं’ १९९६ में, 'गंगा
से कावेरी', २०२३ में।
संस्मरणात्मक उपन्यास- 'पांव जमीन पर' २०१० में
आलोचना पुस्तक- 'कविता का जनपक्ष' २०२० में।
सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी कुंदनलाल गुप्त, एवं अमर शहीद
महावीर सिंह की संक्षिप्त परिचयात्मक जीवनियाँ।
संपादन- ’धरती’ अनियतकालिक साहित्यिक पत्रिका, जिसके
त्रिलोचन अंक, गजल अंक, समकालीन कविता अंक, शील अंक, शलभ
श्रीराम सिंह अंक, कश्मीर अंक, पत्रकारिता अंक तथा किसान
एवं कृषि कर्म केंद्रित अंक चर्चित रहे। हाल ही में
वैज्ञानिक चेतना और भारतीय समाज विषय पर केंद्रित अंक
बहुचर्चित।
संप्रति- जयपुर में निवास। नियमित लेखन एवं स्वतंत्र
पत्रकारिता।
संपर्क-
shailendrachauhan@hotmail.com
|