मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बागबानी



छोटी पत्तियों का सौंदर्य
जो घर का रूप सँवारें और
पर्यावरण भी निखारें
(संकलित)


५- कैलीसिया रेपेंस

कैलीसिया रेपेंस आकर्षक छोटी और नाजुक पत्तियों वाला पौधा है जो ज़मीन पर फैलकर बढ़ता है। अगर जमीन में लगाया जाय तो यह चटाई की तरह पूरे क्षेत्र को ढँक लेता है। इसे घर के अंदर और बाहर दोनो जगह लगाया जा सकता है और कटिंग से आसानी से बढ़ाया जा सकता है। तेज़ रोशनी में इसकी पत्तियों के किनार हल्की लालिमा लिए चमकने लगते हैं। इसके तने बैंगनी होते हैं और घनी पत्तियों के बीच शायद ही दिखाई देते हैं। इन्हें तेज रोशनी पसंद है लेकिन सीधी धूप में ये जल सकते हैं। लटकते गमलों और टेबल डेकोर के लिए यह बहुत ही उपयुक्त पौधा है। गमलों के किनारों से बाहर की ओर नीचे लटकती हुई रंगीन पत्तियाँ इसे आकर्षक बनाती हैं।

भारतीय जलवायु में केलेसिया की देखभाल के कुछ सुझाव इस प्रकार हैं- प्रकाश तेज़ लेकिन अप्रत्यक्ष सबसे उपयुक्त है। मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें। सुबह की हल्की धूप इसे पसंद है, लेकिन दोपहर की तेज़ धूप से बचाएँ। गर्मियों में सप्ताह में सूखी मिट्टी देखकर पानी दें। सर्दियों में पानी कम कर दें। रेतीली और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे अच्छी रहती है। इसके लिये मिट्टी तैयार करते समया दो भाग गमले की मिट्टी में एक भाग रेत और एक भाग खाद/कम्पोस्ट के साथ थोड़ा परलाइट या कोकोपीट मिलाएँ। सर्दियों में जब तापमान १२ सेंटीग्रेट से नीचे जाए, तो पौधे को घर के अंदर रखें। बरसात और आर्द्र वातावरण में यह पौधा खूब फलता-फूलता है। गर्मियों में पत्तियों पर हल्की फुहार करने से पौधा ताज़ा रहता है।

पृष्ठ- . . . . . .

१ मई २०२६

यह भी देखें-

आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे

ग्रहों से वृक्ष और पौधों का संबन्ध

घर के लिये उपयोगी वृक्ष और पौधे     

नन्हीं पत्तियाँ प्यारे पौधे

पानी मे भी सुगमता से बढ़ने वाले पौधे

फूलों की टोकरियाँ या लटकने वाले गमले

बारह पौधे जो साल-भर फूलते है

सरल और सफल बागबानी  

छोटी पत्तियों वाले प्यारे पौधे

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।