|

अच्छी नींद के उपाय
जो शरीर को सर्वश्रेष्ठ विश्राम दें
(संकलित)
९.-कमरे
के तापमान को बदलकर देखें-
अगर मौसम ठंडा हैं तो आपने
अनुभव किया होगा कि गर्मी से नींद आती है। जबकि मौसम गर्म
हो तो ठंडे वातावरण में नींद आती है। क्योंकि नींद की
शुरुआत में शरीर का आंतरिक तापमान कुछ डिग्री गिर जाता है,
इसलिए कमरे का तापमान कम करके अपने शरीर को आसानी से नींद
की आगोश में जाने में मदद मिलती है। आदर्श तापमान क्या है?
नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, ६० से ६७ डिग्री
फ़ारेनहाइट (लगभग १५.५ से १९.४ डिग्री सेल्सियस) के बीच।
कुछ लोगों के लिये यह २३ से
२५ डिग्री सेल्सियस हो सकता है। यह सब इस बात पर निर्भर
करता है कि आपका शरीरकिस तापमान में आराम महसूस करता है।
कुछ लोग तापमान को १६ से २२ डिग्री सेल्सियस रखकर रजाई
ओढ़कर सोना पसंद करते हैं। कुल मिलाकर यह कि कमरे के
तापमान को शरीर के अनुसार ऊपर या नीचे करके देखें। यह आपकी
नींद को सुखद बनाएगा।
|