मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बात फूलों की


केश सज्जा के लिये उपयुक्त फूल
जो विशेष अवसरों पर आपको सजाएँ
(संकलित)


२- कमल
कमल का उपयोग केशसज्जा (बालों को सजाने) के लिए कोई नयी बात नहीं है। भारत के इतिहास में प्राचीन काल से ही स्त्रियाँ बालों को फूलों, मोतियों और सजावटी पिनों से अलंकृत करती थीं। इन फूलों में कमल का स्थान सबसे महत्वपूर्ण था। कमल के फूल पवित्र और प्रतीकात्मक माने जाते हैं और इन्हें धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में उपयोग किया जाता है, लेकिन केशों को संवारने के लिए इसका उल्लेख भी प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।

कमल का फूल आकार में बड़ा होता है। इसलिये खुली केशसज्जा के समय एक, दो या तीन फूलों का ही प्रयोग होता है। जूड़ा बनाते समय अगर जूड़े के चारों ओर कमल लगाने हैं तो कलियों का प्रयोग किया जाता है। चुटिया में दूर दूर पर मोगरे से घेरकर एक एक छोटा कमल लगाया जाता है और अक्सर नीचे की ओर कमल की एक कली लटका दी जाती है। 

पृष्ठ- . . . . . . ७. . . १०. ११. १२.

१ दिसंबर २०२५

यह भी देखें-

आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे

केशसज्जा के लिये उपयुक्त फूल

घर के लिये उपयोगी वृक्ष और पौधे  

ग्रहों से वृक्ष और पौधों का संबन्ध

फूलों की टोकरियाँ या लटकने वाले गमले

बारह पौधे जो साल-भर फूलते है

नन्हीं पत्तियाँ प्यारे पौधे घर का रूप सँवारें और पर्यावरण निखारें

सरल और सफल बागबानी  

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।