आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरण साहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है डेनमार्क से अर्चना पेन्यूली की कहानी— अगर वो उसे माफ़ कर दे


मीठी नींद के झोंको में रेखा ने सहसा महसूस किया कि दरवाज़े की घंटी बज रही है। हल्के से आँखे खोली और सामने रैक पर रखी डिजिटल घड़ी में समय देखा - पौने पाँच हो रहे थे। यह इतनी सुबह कौन घंटी बजा रहा है? सुखद, गुदगुदे बिस्तर पर सुबह की नींद का मज़ा ही कुछ और है, फिर आज रविवार भी है, सोचते हुए वह अलसायी-सी लेटी रही।

दरवाज़े की घंटी निरंतर बजती गई - हरेक बार और अधिक तेज़ी से। अंतत: वह बिस्तर से उठी। अपने कमरे से निकल कर गेलरी में आई। बगल के कमरे में यों ही झाँका- ईशा निश्चिंत सो रही थी। कौन होगा दरवाज़े पर? दूध वाला या फिर बाई...। मगर इतनी सुबह...। असमंजस से वह दरवाज़े की तरफ़ बढ़ी और जितनी भी चिटकनियाँ लगी थी, खोल दी।

सामने सी.आर.पी.एफ़. के दो ऑफ़िसर गंभीर भाव लिए, विमूढ़ से खड़े, हाथों में केप। रेखा ने हैरत भरी प्रश्नात्मक दृष्टि से उन्हें देखा। जवाब में उनके आँखों में आँसू उमड़ आए।
''रवि. . .ठीक तो है न?'' वह बौखलाई-सी बोली।
उन्होंने अपनी आँखे बंद कर ली। आँसू बंद आँखों से बह कर गालों में धुलकने लगे। दर्द की कई रेखायें उनके चेहरों पर उभर आई। ''क्या हुआ रवि को?'' रेखा चीखी।

पृष्ठ : 1. 2. 3

आगे-

 

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।