आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है यू.एस.ए. से राम गुप्ता की कहानी- चयन

नारायण दत्त एक जाने माने शिक्षाविद थे। विद्यालयों में उनका किसी न किसी रूप में जाना होता रहता था। जहाँ जाते लोग उनको हाथों-हाथ उठा कर रखते। इस बार वह एक छोटे से महाविद्यालय की अनुदान स्वीकृत के लिए गए। उनको यह जान कर थोड़ा रोष हुआ कि उनकी सुख सुविधा के लिए केवल एक विद्यार्थी को भार सौंपा गया था। वह प्रोफ़ेसरों और विद्यार्थियों को आगे पीछे देखने के आदी थे। दूसरे दिन उगते ही उषा की लाली की ही भाँति एक कृषकाया ने अपना परिचय दिया,
''सर मैं शची हूँ, आपको कॉलेज ले चलूँगी।''
इसके बाद उसने जिस सहजता और कुशलता से उनके खानपान ठहरने से ले कर कॉलेज के कार्यक्रम को सँभाला उससे उनका सारा रोष जाता रहा। तीन दिनों में ही जब तक नारायण दत्त वहाँ रहे, एक तरह से उस पर आधारित हो गए। दीनहीन परिवार की वह लड़की रूप, गुण, आचरण से संपन्न थी। दिन पर दिन प्रबल होती आशा के वशीभूत नारायण दत्त में शची को अपने बेटे चंदन की बहू बनाने की लालसा पनप उठी।
लेकिन बात उनके सोचने जितनी आसान नहीं थी। चर्चा करते ही पत्नी नारायणी ने विरोध जताया, "नहीं मैं अपने बेटे का विवाह ऐसी वैसी जगह नहीं करूँगी। घरबार, मान मर्यादा हमारे बराबर तो हो। मेरे विचार में तो मेरी सहेली सुनीता की बेटी प्रतिमा ही चंदन के लायक है।"

पृष्ठ : 1 . 23

आगे—

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।