मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बागबानी


आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे
जो हर घर में उगाए जा सकते हैं।
(संकलित)


५- पुदीने का पौधा
पुदीने का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। खासकर चटनी में इसका इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने में कई औषधीय गुण भी हैं। यह पेट से संबंधित अनेक बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। पुदीने के पत्ते का सेवन करने से उल्टी, मतली आना, अपच या पेट दर्द जैसी स्थिति को रोका जा सकता है। यही नहीं, पेट में गैस जैसी समस्या में भी पुदीने का सेवन लाभदायक है। यह हृदय की गति को संतुलित करता है और साथ ही जमे हुए कफ को बाहर निकालता है। इसकी पत्तियों की खास सुगंध इसके महत्व को बढ़ाती है। इसमें मेंथॉल, प्रोटीन, वसा, विटामिन-ए, ताँवा और लोहे जैसे तत्व पाए जाते हैं।

पुदीने को उगाना आसान है- बाजार से ऐसा पुदीना खरीदें जिसमें मोटी डंडियाँ हों। उसकी अधिकतर पत्तियाँ हटा दें और जोड़ (नोड) सहित लगभग एक इंच डंडी को मिट्टी के भीतर गाड़ दें। एक १० इंच के गमले में लगभग १०-१२ डंडियाँ लगा दें। आवश्यकतानुसार पानी दें। इसे नम रहना चाहिये लेकिन इसमें पानी रुके नहीं। शुरू के एक सप्ताह इसे साया में रखें जब दो दो पत्तियाँ निकल आएँ तब ऐसी जगह रख दें जहाँ दिन में एक दो घंटे धूप आती हो। कुछ ही दिनों में नन्हीं नन्हीं पत्तियाँ निकल आएँगी। पत्तियाँ निकलने के बाद इसे जड़ से न उखाड़ें। फुनगी वाली पत्तियों को तोड़ लें कुछ ही दिनों में यह घना हो जाएगा और आवश्यकतानुसार पर्याप्त पत्तियाँ मिलने लगेंगी।

पृष्ठ- . . . . .

१ मई २०२०

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।