| 
                       मांसाहारियों के
						१४ प्रश्न जो शाकाहारियों को
 सदा झेलने पड़ते हैं
 (संकलित)
 
 
						
						३- कोई बात नहीं, हमारे साथ रहो 
						तुम नॉनवेज खाना सीख जाओगे।भई, यह कोई भाषा या 
						संगीत है जिसे साथ रहने से सीखा जा सकता है?
						यह शाकाहारी की पसंद और इच्छा का प्रश्न है। इसे 
						अभ्यास से नहीं मन से ग्रहण किया जाता है, इसके अतिरिक्त 
						यह कुछ 
						आदर्शों के आधार पर या भोजन से जुड़े कुछ वैज्ञानिक तथ्यों 
						के आधार पर ग्रहण किया जाता है। मांसाहार को मनोरंजन या 
						फैशन की चीज के रूप में प्रस्तुत करने या आरोपित करने का 
						कोई अर्थ नहीं है। जैसे कुछ लोग तुरई खाना पसंद नहीं करते 
						उसी तरह कुछ लोग मांसाहार पसंद नहीं करते। यह स्वाभाविक 
						है।
 
						७ 
						जुलाई २०१४ |