|

उच्चरक्तचाप
को सामान्य बनाए रखने में सहायक भोजन
जिन्हें नित्य खाना चाहिये
(संकलित)
६- चुकंदर
चुकंदर लोगों के बीच विभाजित
पसंद वाली सब्ज़ी है—किसी को बहुत पसंद है, किसी को
बिल्कुल नहीं। इसमें नाइट्रेट होता है, जो शरीर में
नाइट्राइट और फिर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलकर रक्त
वाहिकाओं को चौड़ा करता है, जिससे रक्तचाप कम होता है। इसे
सूप, सलाद, कोफ्ते या सब्जी के रूप में खाकर देखें।
|