मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बागबानी


नन्हीं पत्तियाँ प्यारे पौधे
घर का रूप सँवारें और
पर्यावरण निखारें
(संकलित)


३- रंगीन बिगोनिया या बिगोनिया रेक्स

रेक्स बिगोनिया या पेंटेड लीफ बिगोनिया अपने रंगबिरंगे शानदार पत्तों और सघन विकास के कारण, आदर्श छोटा घरेलू पौधा है। घर के किसी भी कोने में वह हमेशा अलग दिखाई देगा। इनमें विभिन्न रंगों और आकारों की ढेरों प्रजातियाँ हैं। दिल के आकार से लेकर सीप के भंवर तक इसकी पत्तियाँ रूप में भिन्न हो सकती हैं- अद्भुत रंगों द्वारा चित्रित - हरे, गुलाबी या गहरे लाल रंग की विभिन्न छवियों के मिश्रण के साथ यह पौधा आसानी से मिल जाता है। पानी, प्रकाश और नमी का थोड़ा ध्यान रखने पर यह जल्दी बढ़ने वाला एक पौधा बारहों महीने सुंदर बना रहता है।

बिगोनिया को नम हवा चाहिये, नम मिट्टी जिसमें पानी जमा न रहे और छाया पर तेज प्रकाश चाहिये। शुष्क वायु में इसके पत्तों की किनारी सूखी और भूरी हो सकती है। इसमें फिल्टर का पानी न डालें क्योंकि अधिक खनिज वाला पानी इसे नुक्सान पहुँचा सकता है। सर्दियों में इसकी पत्तियाँ कम हो जाती है लेकिन मौसम ठीक होने पर यह फिर से भर जाता है। इसे नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है तो हर माह उचित खुराक का ध्यान रखें और सर्दियों में जब इनपर फूल आते हैं तो उन्हें काट दें। अन्यथा फूलों में बीज आने के बाद यह पौधा खराब हो जाएगा।

पृष्ठ- . . . .

१ मार्च २०२३

यह भी देखें-

बारह पौधे जो साल-भर फूलते है

घर के लिये उपयोगी वृक्ष और पौधे     

सरल और सफल बागबानी  

ग्रहों से वृक्ष और पौधों का संबन्ध

आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे

फूलों की टोकरियाँ या लटकने वाले गमले

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।