मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार ।-पुरालेख-विषयानुसार ।-हिंदी-लिंक ।-हमारे-लेखक ।-लेखकों से


घर-परिवार– बागबानी


 सरल और सफल बागबानी
उपयोगी सुझाव (संकलित)


३४- सजावटी पौधों के गमले

यों तो बिना जमीन के बगीचा नहीं होता लेकिन बिना गमलों के भी बगीचे का पूरा लाभ नहीं उठाया जा सकता। गमले बगीचे का सौंदर्य बढ़ाने में तुरंत सहायक होते हैं। मान लें पुराने मौसम के फूल सूखने लगे हैं तो समय रहते आने वाले मौसम के फूलों वाले गमले पहले से तैयार कर के रख लें। पुराने पौधों के सूखना शुरू होते ही उन्हें पीछे के आँगन में रखकर सामने के बारामदे में नए गमले रखे जा सकते हैं। इस प्रकार गमले सुंदरता को सदा बनाए रखने में सहयोग करते हैं। किसी उत्सव आदि के अवसर  विशेष सजावट के लिये भी इनका प्रयोग किया जा सकता है। सुंदर पत्तियों वाले फर्न या पाम आवश्यकतानुसार घर के अलग अलग स्थानों की शोभा बढ़ा सकते हैं।

३५- छत  बागबानी

आजकल घरों में जमीन कम से कम होती जा रही है, इसलिये छत पर बगीचा बनाना काफी लाभदायक हो सकता है। छत पर बगीचा बनाने के लिये सबसे पहले छत को वाटरप्रूप कराना चाहिये, उसके बाद हल्के गमलों का प्रयोग करना चाहिये जिससे छत का बोझ बहुत अधिक न हो जाय। छत पर सभी प्रकार के मौसमी फूल और सब्जियाँ उगाई जा सकती हैं। सब्जियों में पालक, लौकी, तुरई, करेला, गाजर, खीरा आदि आसानी से उगाए जा सकते हैं। फूलों में सदाबहार, गेंदा, पिटूनिया, पोर्टुलका, गुलाब, गुलदावदी आदि आसानी से उगाए जा सकते हैं। हर प्रकार के कैक्टस, मनीप्लांट, सुंदर पत्तियों वाले करोटन, मीठी नीम और तुलसी आदि के पौधे भी छत पर उगाए जा सकते हैं।

३६- औजारों का बक्सा

बागबानी का शौक हो तो कुछ औजारों की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। खुरपी, चमचा, पंजा, दस्ताने, खाद या बीज के छोटे पैकेट, नाम लगाने वाली चिप्पियाँ, दवाओं के स्प्रे या फिर प्लास और तार आदि जिनसे लताओं को चढ़ाने वाले तार बाँधे जाते हैं आदि। इन सबको रखने के लिये एक झोला, डोलची या ट्रे होना जरूरी है ताकि काम करते समय हर चीज को सुविधानुसार रखा और पाया जा सके। इसके लिये घर में पड़ी किसी पुरानी चीज का प्रयोग भी किया जा सकता है या फिर बाजार में मिलने वाले किसी नये उपकरण को भी खरीदा जा सकता है।

   १ दिसंबर २०१९.

                          पृष्ठ- १. २. ३. ४. ५. ६. ७. ८. ९. १०. ११. १२.

1

1
मुखपृष्ठ । पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिकार सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।