|
|
बनाने
की विधि-
 |
इमली को धोकर लगभग १/४ कप गुनगुने पानी में १०
मिनट के लिए भिगो दें। भीग जाने पर अच्छी तरह मसल
कर बीज और रेशे हटा दें और इमली का गूदा छानकर अलग
रख लें। |
 |
एक कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल/ घी गरम करें।
इसमें राई डालें। जब राई चटक जाए तो इसमें हींग,
खड़ी लाल मिर्च, और करी पत्ते डालें। कुछ देर
भूनें। |
 |
अब इसमें घिसा टमाटर और रसम पाउडर डालें और टमाटर
के घी छोड़ने तक भूनें।
|
 |
पानी, इमली का पेस्ट, और नमक भुने टमाटर में डालकर
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ। एक उबाल लें।
आँच को कम करके ८-१० मिनट तक रसम को पकने दें।
|
 |
गुड़/ शक्कर डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और फिर आँच
बंद कर दें। |
 |
स्वादिष्ट इमली की रसम अब परोसने के लिए तैयार है।
इस जायकेदार रसम को कटे हरे धनिए से सजाकर परोसें।
|
टिप्पणी-
१६ दिसंबर
२०१३
२४ नवंबर २०१४ |
|