मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- राजस्थानी भोजन

-शुचि

मिस्सी रोटी  

   सामग्री-
   (८ मिस्सी रोटी के लिये)
  • १ प्याला बेसन
  • १/२ प्याला आटा
  • १-२, बारीक कटी हरी मिर्च
  • २ बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
  • १/४ छोटा चम्मच नमक
  • १/२ छोटा चम्मच अजवाइन
  • २ छोटा चम्मच तेल
  • २-४ बड़ा चम्मच प्याज बारीक कटा (वैकल्पिक)
  • १/४ प्याला पानी (या आवश्यकतानुसार)
  • घी/ मक्खन रोटी पर लगाने के लिए

विधि-

  • एक परात में बेसन, आटा, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, कटी प्याज, नमक, तेल, और अजवाइन लें और अच्छी तरह मिलाएँ।

  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूँथें, यह न तो बहुत मुलायम हो और न बहुस सख्त। आटे को १० मिनट के लिए ढककर रखें।

  • गुथे आटे को ८ बराबर हिस्सों में बाँटें और लोइयाँ बनाएँ।
    तवा गरम करें। जब तक तवा गरम हो रहा है, इस बीच एक लोई को सूखे आटे की मदद से तीन इंच व्यास के गोले में बेलें।

  • रोटी को गरम तवे पर डालें, एक ओर पक जाने पर पलट दें।

  • दूसरी ओर पक जाने के बाद, रोटी को चिमटे की मदद से मध्यम आँच पर दोनों तरफ से घुमाकर लाल सेक लें।

  • मिस्सी रोटी के ऊपर घी/ मक्खन लगाएँ।

  • इसी तरह से सभी रोटी को बनाकर सेंक लें। किसी भी दाल या सब्जी के साथ गर्म परोसें।

टिप्पणी-

  • अगर बिजली का चूल्हा है तो रोटी को तवे पर ही साफ कपड़े की मदद से सेंका जा सकता है। इसके लिए कपड़े से रोटी को किनारे से दबाकर दोनों तरफ से लाल सेक लें।

११ जून २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।