मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- राजस्थानी भोजन

-शुचि

आम गलका  

  
  
सामग्री-

    (लगभग ५०० ग्राम गलका बनाने के लिए)

  • १ बड़ा और कच्चा आम (२ प्याला कटे टुकड़े)
  • शक्कर १ प्याला
  • नमक १/२ छोटा चम्मच
  • कुटी हुई काली मिर्च १/२ छोटा चम्मच
  • भूना और कुटा जीरा १ छोटा चम्मच
  • कलोंजी १/४ छोटा चम्मच
  • तेल १/२ छोटा चम्मच

विधि-

  • आम को धोकर छील लें और १ इंच के टुकड़ों में काटें।

  • एक बर्तन में मध्यम आँच पर तेल गरम करें।

  • इसमें कलौंजी और काली मिर्च का छौंक लगाकर आम डाल दें।

  • एक मिनट के लिए आम के टुकड़े भूनें फिर शक्कर और भुना हुआ जीरा डाल दें।

  • शक्कर के पिघलने तक अच्छी तरह मिलाएँ।

  • अब इसको मध्यम आँच पर १५- २० मिनट तक पकाएँ।

  • गलका अब तैयार है। इसको ठंडा होने दें और फिर हवाबंद काँच की बोतल में रखें।

  • गलके को किसी भी भोजन के साथ मीठे अचार की तरह परोसा जा सकता है।

  • इसके गाढ़े रसे का प्रयोग मीठी चटनी की तरह किया जा सकता है।

टिप्पणी-

  • गलके को गुठली के साथ भी पकाया जा सकता है। यह चूसने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। लेकिन अगर न डालना चाहें तो बची हुई आम की गुठली को दाल में डालने के लिए सुखाकर रखा जा सकता है, इससे दाल बहुत स्वादिष्ट हो जाती है।

२५ जून २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।