मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


फुलवारी देश देशांतर                                                (ललित कुमार के सहयोग से)

डेन्मार्क

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन है जो एक प्रमुख बंदरगाह भी है। इसे किलों और महलों का नगर भी कहा जाता है। विश्व प्रसिद्ध वाइकिंग संग्रहालय भी यहीं स्थित है। डेनमार्क स्कैंडेनेविया का एक भाग है और उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्तिथ है। यह देश एक बड़े प्रायद्वीप "जुटलैंड" और ४०० से अधिक छोटे-छोटे द्वीपों से मिल कर बना है। यहाँ की राष्ट्रीय भाषा को डैनश और निवासियों को डेन्स कहा जाता है। डेनमार्क के अधिकतर निवासी "लूथरवाद" के अनुयायी हैं। यहाँ की अर्थव्यवस्था में कृषि का प्रमुख योगदान है। डेनमार्क की मुद्रा डेनिश क्रोन है।

चीन

उत्तर-पूर्वी एशिया में स्तिथ चीन, जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा और क्षेत्रफ़ल की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। चीनी सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। चीनी मिट्टी के बर्तन, रेशमी कपड़े और चाय पीने की प्रथा सबसे पहले चीन में ही शुरू हुई थी। चीन की राजधानी बीजिंग है और सबसे बड़ा नगर शंघाई है। चीन की मुद्रा युआन कहलाती है। विश्व के सात आश्चर्यो में से एक मानी जाने वाली चीन की महान दीवार एकमात्र ऐसी मानव निर्मित संरचना है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। इस दीवार की लंबाई करीब ६७०० किलोमीटर है। चीन संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है और वीटो शक्ति का धारक है। मैंडेरिन चीनी यहाँ की प्रमुख भाषा है।

रूस

पूर्वी यूरोप और उत्तर-पश्चिमी एशिया में स्तिथ रूस, क्षेत्रफ़ल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है। यह धरती के एक आठवें हिस्से पर फैला हुआ है और ११ समय-सीमाओं से गुज़रता है। विश्व का सबसे बड़ा रेल मार्ग भी इसी देश में है जो राजधानी मॉस्को से व्लादिवोस्टॉक तक जाता है। इस देश का एक चौथाई हिस्सा यूरोप में है और तीन चौथाई एशिया में। पहले रूस, सोवियत संघ का अंग था। १९९१ में सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस एक स्वतंत्र देश बन गया। यहाँ की राजधानी और सबसे बड़ा नगर मास्को है। रूस में १०० से भी अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं लेकिन रूसी भाषा का प्रयोग सर्वाधिक होता है। यहाँ की मुद्रा को रूबल कहा जाता है। चीन की तरह रूस भी संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है और वीटो शक्ति का धारक है।


 १ अप्रैल २००६

देश देशांतर - . . . . . . . .

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।