मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


फुलवारी देश देशांतर                                                (ललित कुमार के सहयोग से)

फ्रांस

फ्रांस पश्चिमी यूरोप में स्थित प्रजातांत्रिक देश है। फ़ैशन का नगर कहलाने वाले इस देश की राजधानी पैरिस है। फ्रांस के अधिकतर निवासी रोमन कैथोलिक हैं और फ्रेंच यहाँ की आधिकारिक भाषा है। फ्रांस की मुद्रा को फ्रैंक कहा जाता है।

एफिल टॉवर यहाँ की एक विश्वप्रसिद्ध इमारत है जो ३०० मीटर ऊंची है। आल्प्स पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी मॉट ब्लैंक इसी देश में है। इस देश पर इतिहास प्रसिद्ध नेपोलियन बोनापार्ट और जूलियस सीज़र नाम के राजाओं ने शासन किया।

फ्रांस की अर्थव्यवस्था द्वितीय विश्व युद्ध से पहले कृषि प्रधान थी परंतु अब यह एक आधुनिक औद्योगिक देश है। फ्रांस अपने देश में बने विशेष प्रकार के पनीर (चीज़), पेय (वाइन) और इत्र के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है। साहित्य, कला और खान-पान का फ्रांसीसी जीवन में बहुत महत्व है।

यू के

यू के यानि यूनाइटेड किंगडम पश्चिमी यूरोप के चार छोटे देशों से मिल कर बना है। ये चार देश हैं- इंग्लैंड, वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड। इसमें इंगलैंड सबसे बड़ा है। चारों इसे ग्रेट ब्रिटेन के नाम से भी जाना जाता है। लंदन यहाँ की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। अन्य प्रमुख नगर हैं- बर्मिंघम और मैनचैस्टर। यहाँ की मुद्रा को पाउंड स्टर्लिंग कहते है। अंग्रेज़ी यहाँ की आधिकारिक भाषा है जिसे अधिकतर लोग बोलते हैं।
१९वीं शती में यह देश विश्व का सबसे शक्तिशाली देश था, जब यहाँ साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में तेज़ी से विकास हुआ और यहाँ के राजघराने ने धरती के हर टुकड़े पर राज किया। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद अनेक देश स्वतंत्र हुए और इसे अपने देश वापस लौटना पड़ा जहाँ इसका आधुनिक और संपन्न यूरोपीय देश के रूप में पुनर्गठन हुआ।

जर्मनी
मध्य यूरोप में स्थित जर्मनी यूरोप का सबसे घनी आबादी वाला देश है। इसकी राजधानी बर्लिन है। म्यूनिच और फ्रैंकफ़र्ट अन्य प्रमुख नगर हैं। यहाँ की अर्थव्यवस्था उद्योगों पर आधारित है और ड्युश मार्क यहाँ की मुद्रा है। अधिकतर निवासी ईसाई धर्म का पालन करते हैं।

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह देश दो भागों में विभाजित हो गया था। इन भागों को पश्चिमी जर्मनी और पूर्वी जर्मनी कहा जाता था। सन १९९० में दोनों भागों का पुनर्विलय होने के साथ संयुक्त जर्मनी का उदय हुआ।

नाज़ी तानाशाह हिटलर ने यहाँ १९३३ से १९४५ तक राज किया, जिसे उसकी बर्बरता के लिए जाना जाता है। जर्मनी के बवेरिया और सैक्सोनी इलाकों में ऐतिहासिक महत्व के अनेक सुंदर किले हैं।


 १ जनवरी २००६ 

देश देशांतर - . . . . . . . .

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।