आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरण साहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है यू.एस.ए से उमेश अग्निहोत्री  की कहानी— 'क्या हम दोस्त नहीं रह सकते? '


हर बार जय भास्कर के साथ वही हुआ था। जब-जब उसने किसी लड़की के आगे शादी का प्रस्ताव रखा था, लड़की ने उसे साफ़-साफ़ मना नही किया था, शालीनता बरतते हुए इतना कहा था, "क्या हम दोस्त नहीं रह सकते?"

"दोस्त! क्या मतलब है आपका? "  जय का हँसमुख चमकदार चेहरा फ़ौरन अपनी चमक खो देता, आँखों की पुतलियाँ ऊपर-नीचे दायें-बाये घूमने लगतीं, एक हाथ की उंगलियों के पोर मेज़ पर बेआवाज़ उल्टी-सीधी थाप देने लगते, और दूसरे हाथ की उंगलियों से वह अपने माथे पर गिर आये बालों को पीछे हटाने लगता।
पहली बार जब उसके साथ ऐसा वाकया घटा था उसने चेहरे पर किसी तरह बनावटी-सी हसी बनाए रखी थी, और कहा था, "धन्यवाद, जो आपने यह नहीं कहा, क्या हम भाई-बहन नहीं बन सकते? अगर आप यह कह देतीं, तो फिर अपने भाई से यह भी आग्रह करतीं कि बहन के लिए कोई अच्छा लड़का भी सजेस्ट कीजिए।"

वह अट्ठाइस साल का था, विवाह के लिए उपयुक्त आयु। जहाँ तक उसकी पढ़ाई-लिखाई और पारिवार का प्रश्न था, उसमें भी ऐसा कुछ नहीं था कि कोई लड़की उससे शादी करने से इंकार करती। वह पढ़ा-लिखा था। उसने हावर्ड से एम.एससी. की डिग्री ली थी, वह भी एरोनॉटिक्स में। अभी वह स्कूल में ही था कि उसका एक प्रोजेक्ट प्रयोग के लिए अंतरिक्ष-यान कोलंबिया में भेजा गया था।

पृष्ठ : 1. 2. 3

आगे-

 

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।