
२०
सुझाव जो जल्दी वजन कम करने में
सहायक हो सकते है
(संकलित)
९- बाहर का खाना बंद
सप्ताहांत पर बाहर खाना फैशन बनता जा रहा है। बढ़ती
व्यस्तता के साथ पूरे सप्ताह में परिवार के सदस्यों को एक
साथ समय बिताने का अवसर कम ही मिल पाता है। इसलिये
सप्ताहांत में मिलकर बाहर जाना और साथ समय बिताना
स्वाभाविक सा है।
इस सबको बदलने के लिये
खाना और बाहर जाना दोनों को संबद्ध न करें। बाहर जाएँ तो
घर का बना खाना साथ ले जाएँ और मिलकर खाएँ। साथ ही घर में
खाना बनाना एक सामूहिक कार्य के रूप में मनाएँ जिसमें हर
व्यक्ति कुछ न कुछ पकाए। खाना पकाने में पौष्टिकता का
ध्यान रखें। बाजार का पैक खाना न लाएँ। याद रखें कि जितनी
बार भी आप बाहर खाते हैं उतनी बार मोटापे को भी बढ़ने का
मौका देते हैं।
१०- नियमित व्यायाम मनोरंजन का
साधन
लोग समझते हैं कि व्यायाम के लिये बहुत समय की आवश्यकता
होती है। लेकिन व्यायाम को मुसीबत की तरह न अपनाएँ, इसे
अपने मनोरंज का साधन बनाएँ! मनपसंद खेल खेले, तैरे,
दौड़ें, सुबह की सैर पर जाएँ, नृत्य करें, साइकिल
से सब्जी
और दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने जाएँ या और कुछ जो भी
आपको पसंद हो शरीर को शक्ति और उत्साह देने के लिये अपनाएँ
और नियमित रूप से इसके लिये समय निकालें।
व्यायाम के लिये
उपयुक्त कपड़े और जरूरी सामान ले लें। जैसे दूसरे मनोरंजन
के लिये घर पर तैयारी करते हैं या कहीं जाने की तैयारी
करते हैं उसी तरह व्यायाम की तैयारी भी करें और इसको मन से
निभाएँ। यह न केवल वजन कम करने में सहायक होगा बल्कि मन को
भी उत्फुल्ल रखेगा।
१
मई २०१९ |