मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवारमनोरंजन


वे पुराने धारावाहिक
जिन्हें लोग आज तक नहीं भूले


७- महाभारत
वेदव्यास द्वारा लिखे गए काव्यग्रंथ महाभारत पर आधारित इसी नाम का धारावाहिक 'महाभारत' हिंदी के सबसे अधिक लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक हैं। २ अक्टूबर १९८८ से प्रसारित होने वाले महाभारत धारावाहिक के निर्माता बी आर चोपड़ा थे और निर्देशक थे उनके पुत्र रवि चोपड़ा। ९४-कड़ियों वाले इस धारावाहिक की अंतिम कड़ी २४ जून १९९० को प्रसारित हुई थी। दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक की हर कड़ी ४५ मिनट की थी।

विश्व के अनेक देशों में प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक ने लोकप्रियता के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। ब्रिटेन में इसका प्रसारण बीबीसी द्वारा किया गया था जहाँ इसकी दर्शक संख्या ५० लाख के आँकड़े को भी पार कर गई, यह दोपहर के समय प्रसारित किए जाने वाले किसी भी धारावाहिक के लिए बहुत बड़ी बात थी।

इसकी पटकथा और संवाद हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों क्रमशः पंडित नरेंद्र शर्मा और राही मसूम रजा ने लिखे थे। मैं समय हूँ कहकर धारावाहिक को आरंभ करने और बीच के हिस्सों को जो़ड़ने के लिये अपनी आवाज हरीश भीमाणी ने दी थी। इसका संगीत राजकमल ने दिया था और इसके शीर्षक गीत को महेन्द्र कपूर ने गाया था।

गिरिजा शंकर, गूफ़ी पेण्टल, नितीश भारद्वाज, सुरेन्द्रपाल, गजेन्द्र चौहान, पंकज धीर, मुकेश खन्ना, अरुण बख्शी, नाज़नीन, रूपा गांगुली, रेणुका इसरानी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, ऋषभ शुक्ला, फिरोज़ खान अर्जुन, विनोद कपूर, विरेन्द्र राजदान, दारासिंह, दीप ढिल्लों, शरत् सक्सेना, धर्मेश तिवारी, ललित तिवारी, किरण जुनेजा, आशा लता, राम मोहन, राज बब्बर, रफीक मुक्कदम, राजेश विवेक, गोगा कपूर जैसे अनेक प्रसिद्ध कलाकारों ने इस धारावाहिक में अप्रतिम अभिनय किया था।

अप्रैल २०२० के कोरोनाकाल में दूरदर्शन द्वारा इसे पुनर्प्रसारित किया गया।

पृष्ठ- . . . . . . . .

१ जुलाई २०२२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।