रसोईघर-
स्वस्थ कलेवा (लगभग ३०० कैलोरी के व्यंजन) |
-
शुचि की व्यंजन विधि |
 |
नमकीन
सेवई |
|
सामग्री-
(४ लोगों के लिये)
- सेवई २ चाय का प्याला,
गाजर १ मध्यम, हरी मटर १/४ कप, आलू १ मध्यम, नीबू का
रस २ छोटे चम्मच।
- अजवाइन १ छोटा
चम्मच, धनिया पिसा १/२ छोटा चम्मच, गरम मसाला १/४ छोटा
चम्मच, नमक, पिसी लाल मिर्च स्वादानुसार, तेल १ बड़ा
चम्मच
- पानी लगभग २
कप
|
|
बनाने की विधि-
 |
मूँग
दाल को बीनकर धो लें और लगभग दो़ प्याले पानी में दाल
को ३० मिनट तक भिगो दें। |
 |
एक कड़ाही
में ज़रा सा तेल ( १ छोटा चम्मच) गरम करें। मध्यम आँच पर
सेवई को गुलाबी-लाल होने तक भूनें और एक कटोरे में निकाल
लें। |
 |
गाजर को छीलकर धो लें (अगर गाजर ज़्यादा गंदी नही है तो
इसे खुरच कर साफ करें)। अब इसे डेढ़ इंच लंबे और पतले
लच्छो में काट लें। आलू को भी छील कर धो लें और इसे भी
डेढ़ इंच लंबे और पतले लच्छों में काट लें। मटर के दानों
को को धो लें। |
 |
लगभग २-३ कप पानी को अलग से उबाल लें।
|
 |
कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें अजवाइन डालें, अजवाइन लाल
हो जाए तो इसमें सभी सब्जियाँ डालें और लगभग १ मिनट के लिए
भूनें। इसमें नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर ठीक से
मिला दें और ढँककर सब्जियों के गलने तक पकाएँ।
|
 |
भुनी सिवई डालें और एक मिनट तक सब्जियों के साथ मिलाते हुए
भूनें। इसमें गरम पानी डालें और सभी सामग्री ठीक से मिला
दें। सिवई के गलने और पानी सूख जाने तक पकाएँ।
|
 |
गरम मसाला और नीबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाकर गर्म
परोसें। |
टिप्पणी-
 |
आमतौर पर सेवई और पानी का अनुपात बराबर होता है लेकिन
अलग-अलग ब्रांड की सेवई का पानी का अनुपात थोड़ा अलग होता
है। घर पर बनाई गयी सेवई थोड़ा ज़्यादा पानी लेती है। |
 |
बाजार में पहले से भुनी सेवई भी
उपलब्ध है। इसे भूनने की आवश्यकता नही है।
|
 |
बदलाव के लिए कुछ और सब्जियाँ जैसे फ्रेंच बीन्स,
शिमला मिर्च, पत्ता गोभी इत्यादि भी डाली जा सकती हैं। |
१ सितंबर
२०१५ |
|