मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सलाद

-शुचि की रसोई से


 मकई साल्सा


(४ लोगों के लिए)



सामग्र
-

bullet

कॉर्न/ मकई के ताजे या फ्रोज़न दाने १ प्याला

bullet

टमाटर २ मध्यम

bullet

जलपेनो मिर्च २

bullet

लाल शिमला मिर्च १ छोटी

bullet

लाल प्याज १ छोटी

bullet

कटा हरा धनिया २ बड़ा चम्मच

bullet

ऑलिव आयिल १ बड़ा चम्मच

bullet

नीबू का रस १ बड़ा चम्मच

bullet

शक्कर डेढ़ बड़ा चम्मच

bullet

नमक १ छोटा चम्मच

bullet

ताजी कुटी काली मिर्च १/४ छोटा चम्मच

 

 

 

विधि

bullet लाल प्याज को छीलकर धोएँ और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
bullet टमाटरों को धोकर दो मिनट के लिए गरम पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर छिलका उतार दें और टमाटर को छोटा छोटा काट लें।
bullet लाल शिमला मिर्च और जलपेनो (मेक्सिकन मिर्च) को धो कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
bullet मकई के दानों को धोकर अलग रख लें।
bullet एक बर्तन में जैतून का तेल (ऑलिव आयिल) गरम करें और एक मिनट के लिए प्याज को भूनें। कटे टमाटर डालें और फिर एक से दो मिनट भूनें।
bullet कटी शिमला मिर्च, जलपेनो मिर्च, और मकई के दाने और सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाएँ। नमक डालें और एक बार फिर से मिलाएँ और ७-८ मिनट के लिए इसे मध्यम आँच पर पकने दें।
bullet काली मिर्च, शक्कर, नीबू का रस, और कटा हरा धनिया डालकर सभी सामग्री को अच्छे तरह मिलाएँ और आँच बंद कर दें।
bullet सॉल्सा को थोड़ा ठंडा हो जाने पर अपनी पसंद के कॉर्न टॉर्टिला चिप्स के साथ परोसें।

टिप्पणी

  • अगर लाल शिमला मिर्च न मिले तो आप हरी शिमला मिर्च का प्रयोग भी किया जा सकता है।
  • इस सलाद को भारतीय भोजन के साथ एक सब्जी की तरह भी परोसा जा सकता है।

३ सितंबर २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।