|
सामग्री-
 |
गाजर २ मध्यम |
 |
खीरा २ मध्यम |
 |
पत्ता गोभी डेढ़ प्याला महीन कटी |
 |
हरी मटर १/२ प्याला |
 |
टमाटर १-२ मध्यम |
 |
हरी मिर्च १
|
 |
कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच |
 |
इमली का पेस्ट १ बड़ा चम्मच |
 |
नमक १ छोटा चम्मच |
 |
चाट मसाला १/२ छोटा चम्मच |
 |
लाल मिर्च पाउडर १/२ छोटा चम्मच |
 |
शक्कर १/२ छोटा चम्मच |
 |
कटी हुई प्याज १/२ कप (वैकल्पिक) |
विधि-
 |
गाजर और खीरे को
छीलकर अच्छे से धोकर इनको छोटा-छोटा काट लें। |
 |
टमाटर को भी धोकर
छोटा-छोटा काट लें। |
 |
हरी मिर्च का डंठल
हटा कर धोएँ और महीन-महीन काटें। |
 |
अब एक बर्तन में,
इमली का पेस्ट, नमक, कटी हरी मिर्च, कटा हरी धनिया,
लाल मिर्च, चाट मसाला और शक्कर अच्छी तरह मिलाएँ। |
 |
इसमें सारी सब्जियाँ
डालकर तरह मिला दें और फ्रिज में रखकर ठंडा करें। |
 |
सब्जियों का कचूमर
तैयार है परोसने के लिए। |
टिप्पणी-
 |
कचूमर सलाद में इमली
के पेस्ट के स्थान पर नीबू का रस भी डाल सकते हैं। |
२७ अगस्त
२०१२ |