सामग्री
(४ लोगों के लिये)
 |
४
कप सहजन की पत्तियाँ |
 |
डेढ़ बड़ा चम्मच नारियल का तेल
|
 |
२
बड़े-चम्मच घिसा नारियल
|
 |
१
छोटा चम्मच राई, ६-८ करी पत्ते, १ खडी लाल मिर्च,
१ छोटा-चम्मच उड़द दाल
|
 |
१
बड़ा-चम्मच काजू के टुकड़े, ,
१/४
छोटा
चम्मच काली मिर्च पिसी हुई,
१/४
छोटा
चम्मच अमचुर, नमक स्वादानुसार
|
बनाने की विधि
 |
सहजन का डंठल हटा दें और पत्तियों को साफ कर लें,
छलनी में धोएँ और पानी निकालने के लिए छलनी पर ही
छोड़ दें। |
 |
कड़ाही में नारियल का तेल गरम करें। राई डालें। जब
राई तड़क जाये तो इसमें करी पत्ते और खड़ी लाल
मिर्च डालें। कुछ पल भूनें। उड़द दाल और काजू के
टुकड़े डालें। दाल के हल्का रंग बदलने तक भूने।
|
 |
तड़के में सहजन की पत्तियाँ डालें और मध्यम आँच पर
दो मिनट के लिए भूने। नमक डालें और अच्छी तरह
मिलाएँ। |
 |
घिसा हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह सहजन के साथ
मिलाएँ। ढक्कन लगाकर दो मिनट के लिए पकाएँ।
|
 |
सब्जी में स्वादानुसार काली मिर्च और अमचुर डालकर
मिला दें। |
 |
सहजन की सब्जी तैयार है। आँच बंद कर दें। इस
स्वादिष्ट सब्जी को रोटी या साम्भर-चावल के साथ
परोसें। |
टिप्पणी
 |
अमचुर के स्थान पर इमली का रस भी डाल सकते हैं।
|
१ फरवरी
२०२३ |