 |
सरसों और पालक के मोटे डंठल हटाकर उसे अच्छी तरह
धो लें। कच्चे और मुलायम डंठल को न हटाएँ क्योंकि
यह आसानी से गल जाते हैं। पालक और सरसों को
अलग-अलग रखें क्योंकि सरसों के पत्तों को गलने में
अधिक समय लगता है जबकि पालक जल्दी गल जाती है।
|
 |
एक बर्तन में लगभग एक प्याला पानी गरम करें। उसमें
एक चौथाई छोटा चम्मच नमक और चौथाई छोटा चम्मच
शक्कर डालें। अब इसमें सरसों को गलने तक उबालें।
इसमें तकरीबन ५ मिनट का समय लगता है। सरसों को
निकालकर छलनी पर रखें।
|
 |
बचे पानी में पालक को उबाल लें। इसमें तकरीबन दो
मिनट का समय लगता है। सरसों और पालक को पानी से
निकालकर छलनी पर रखें और ठंडा होने दें।
|
 |
हरी मिर्च के डंठल हटाकर उसे धो लें।
|
 |
अब सरसों, पालक, और हरी मिर्च को ग्राइंडर में
मोटा पीस लें। साग को पीसते समय ध्यान रखें कि
बहुत ज़्यादा पिसा साग स्वादिष्ट नही लगता है।
|
 |
अदरक और प्याज का छिलका हटाकर उसे धो लें और फिर
छोटा-छोटा काट लें। टमाटर को भी धोकर इसे
छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
|
 |
पनीर को १ इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें। एक
नॉन स्टिक कड़ाही को गरम करें, बहुत थोड़ा सा घी
लगाकर इसकी तली को चिकना करें और अब इसमें पनीर के
टुकड़े दोनों तरफ से भूने। पनीर को अलग रखें।
|
 |
उसी कड़ाही में लगभग ३ बड़ा चम्मच घी गरम करें, जब
घी गरम हो जाए तो इसमें जीरा तड़काएँ, सूखी लाल
मिर्च डालें। मिर्च भुन जाए तो कटी हुई प्याज
डालकर गुलाबी होने तक भूनें। कटी अदरक डालें,
थोड़ी देर भूनें। टमाटर डालें और टमाटर के गलने तक
भूनें। |
 |
भुने मसाले में पिसा हुआ साग और साथ में थोड़ा नमक
डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाइए। ५-७ मिनट
के लिए साग को पकाएँ।
|
 |
जब साग पक जाए तो इसमें गरम मसाला और भुने पनीर के
टुकड़े डालकर २ मिनट के लिए पकाएँ। आँच बंद करें।
|
 |
स्वाद के अनुसार नीबू का रस डालें।
|
 |
स्वादिष्ट साग पनीर तैयार है। इसे थोड़ा सा घी या
मक्खन डालकर परोसें साग बहुत उम्दा लगता है। इसे
रोटी/ नान/ पराठा, चावल किसी के भी साथ परोसा जा
सकता हैं। |