मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- दावत की सब्जियाँ

- शुचि की रसोई से  

पनीर पसंदा


 सामग्री पसंदे की (४ लोगों के लिए)
bullet पनीर २०० ग्राम
bullet पनीर, मसला/ घिसा हुआ ५० ग्राम
bullet किशमिश २ छोटे चम्मच
bullet हरी मिर्च और नमक स्वादानुसार
bullet चाट मसाला चौथाई छोटा चम्मच
bullet कटी हरी धनिया २ छोटा चम्मच
bullet मैदा २ बड़े चम्मच
bullet पानी लगभग ३-४ बड़े चम्मच
bullet तेल, तलने के लिए

सामग्री करी की

bullet प्याज १ मध्यम/ १५० ग्राम,
bullet हरी मिर्च १-२, अदरक १ आधा इंच का टुकड़ा, कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच
bullet टोमॅटो प्यूरी तीन चौधाई प्याला
bullet काजू चौथाई प्याला
bullet धनिया पाउडर २ छोटा चम्मच,
bullet पिसी मिर्च आधा छोटा चम्मच,
bullet हल्दी २ चुटकी, गरम मसाला १ छोटा चम्मच,
bullet कसूरी मेथी आधा छोटा चम्मच।
bullet दूध २ बड़ा चम्मच
bullet मक्खन ३ बड़ा चम्मच
bullet पानी २ प्याला
 

पसंदे बनाने की विधि

bullet पनीर को डेढ़ इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि पनीर के टुकड़े चौथाई इंच से ज्यादा मोटे न हों।
bullet हर पनीर के टुकड़े को दो तिकोने टुकड़ों में आधा करें।
bullet हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छी तरह धो कर महीन-महीन काट लें।
bullet घिसे पनीर में, कटी हरी मिर्च, १ छोटा चम्मच कटा हरा धनिया, चौथाई छोटा चम्मच नमक, किशमिश, और बारीक़ कटे काजू डालें और सभी सामग्री को अच्छे तरह मिलाएँ।
bullet लगभग २ छोटे चम्मच पनीर की भरावन एक तिकोने पर रखें और इसे पनीर के दूसरे तिकोने टुकड़े से ढक दे। इसी तरह से सभी पनीर के सैंडविच बना लें।
bullet एक कटोरी में मैदा, नमक और एक छोटा चम्मच कटा हरा धनिया लें।  इसमें थोडा थोडा पानी डालते हुए पकोड़े (न अधिक पतला न ही अधिक गाढ़ा) जैसा घोल बनाएँ।
bullet एक कडाही में मध्यम आँच पर तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाये तो तो पनीर की सैंडविच को मैदे के घोल में डिप करके गरम तेल में डालें। इसी तरह से कुछ और सैंडविच भी गरम तेल में डालें और लाल होने तक तलें। पनीर सैंडविच को तलने में लगभग ५-६ मिनट का समय लगता है। पनीर के सैंडविच को किचन पेपर में निकालें ।

करी बनाने की विधि

bullet प्याज और अदरक का छिलका उतारकर धो लें। हरी मिर्च का डंठल हटा कर धो लें। इनको मोटा-मोटा काटकर, ब्लेंडर में महीन पीस लें।
bullet काजू को गरम पानी में २० मिनट के लिए भिगो दें। जब काजू पानी में भीग कर थोड़े मुलायम हो जाएँ तब इनको ब्लेंडर में महीन पीस लें।
bullet लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, और कसूरी मेथी (कसूरी मेथी की पत्तियों को हाथ से रगड़ कर चूरा कर लें) को गुनगुने दूध में १५ मिनट के लिए भिगोकर रखें।
bullet एक कडाही/बर्तन में मक्खन गरम करें,  प्याज का पेस्ट डालिए और प्याज के सुनहरा होने तक भूनें। इसमें तकरीबन १०-१२ मिनट का समय लगता है।
bullet इसमें भीगा हुआ मसाला मिलाएँ और मक्खन के कड़ाही का किनारा छोड़ने तक भूनें।
bullet इसमें काजू का पेस्ट मिलाएँ और फिर २-३ मिनट के लिए भूनें।
bullet टमाटर की प्यूरी डालिए और मक्खन के किनारा छोड़ने तक भूनें। इस प्रक्रिया में ३-५ मिनट का समय लगता है।
bullet इसमें दो प्याला पानी और नमक मिलाएँ. एक उबाल आने तक तेज आँच पर पकाएँ, फिर आँच को धीमा कर दें और करी को ३-५ मिनट तक पकने दें।
bullet इस करी में पनीर सैंडविच डालिए और दो मिनट पकाएँ।
bullet आँच बंद कर दें । पनीर पसन्दा  तैयार है परोसने के लिए। पनीर पसन्दा को कटे हरे धनिया से सजाकर अपनी पसंद की रोटी के साथ परोसें इस स्वादिष्ट पनीर को।

टिप्पणी-

bullet पनीर पसन्दा की करी में प्याज के साथ लहसुन भी पीस कर डाला जा सकता है।
bullet करी में काजू के स्थान पर ताजी क्रीम का प्रयोग भी किया जा सकता है।

५ नवंबर २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।