मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- दावत की सब्जियाँ

- शुचि की रसोई से  

पनीर काठीरोल 


 सामग्री  (६ रोल्स के लिए)
bullet भरने के लिए- पनीर १५० ग्राम, प्याज १, शिमला मिर्च १ और टमाटर १
bullet

मैरिनेट के लिए- दही २ बड़ा चम्मच, बेसन १ बड़ा चम्मच, घिसी अदरक १ छोटा चम्मच, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, कसूरी मेथी और चाट मसाला चौथाई छोटा चम्मच, तेल १ बड़ा चम्मच

bullet

चपाती बनाने के लिए- गेहूँ का आटा १ प्याला, दूध आधा प्याला नमक चौथाई छोटा चम्मच और सूखा आटा

भरावन बनाने की विधि

bullet

पनीर को आधा इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें।

bullet

प्याज को छीलकर, धो लें और फिर इसे आधा इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें।

bullet

हरी शिमला मिर्च को धो कर बीच से दो टुकड़ों में। अब इसका दांता और बीज हटा दें और इसे आधा इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें।

bullet

टमाटर को धो कर बीच से दो टुकड़ों में काटकर इसके बीज और जूस हटा दें और फिर इसे आधा इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें।

bullet

एक कटोरे में दही, बेसन, टमाटर का बचा जूस, घिसी अदरक, नमक और सभी मसाले मिलाएँ।

bullet

कटे पनीर के टुकड़े, और हरी शिमला मिर्च के टुकड़ों को दही के पेस्ट में अच्छी तरह लपेटकर २० मिनट के लिए अलग रखें।

bullet

एक नॉन स्टिक कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गरम करें। अब इसमें प्याज को गुलाबी होने (लगभग २ मिनट के लिए) तक भूनें।

bullet

मैरीनेट करा हुआ पनीर और शिमला मिर्च डालें। अगर दही का मसाला बचा है तो वह भी डाल दें। इसे ४-५ मिनट के लिए पकाएँ।

bullet

कटे टमाटर डालें और सभी सामग्री के साथ टमाटर को मिलाएँ। लगभग १ मिनट के लिए इसे पकाएँ। आँच बंद कर दें। हमारी भरने की सामग्री अब तैयार है।

चपाती बनाने के लिए

bullet

एक परात/ कटोरे में आटा और नमक लें। थोड़ा-थोड़ा गुनगुना दूध डालते हुए मुलायम आटा गूँथें। आटे को १० मिनट के लिए ढककर रखें।

bullet

गुथे आटे से ६ लोइयाँ बनाएँ और छह रोटियाँ सेंक लें।

पनीर काठी रोल को बनाने के लिये-

bullet

किचन के साफ पत्थर पर/ या फिर थाली के ऊपर एक चपाती रखिए। अब इसके बीच में २-३ बड़े चम्मच पनीर की भरावन रखिए। अब चपाती को ऊपर के चित्रानुसार लपेटें।

bullet

चाहें तो इसे एक टूथ पीक से बंद कर दें। ऐसा करने से भरावन बाहर नही गिरती है।

bullet

स्वादिष्ट पनीर काठी रोल अब तैयार हैं। परोसते  समय इन्हें तवे पर गरम किया जा सकता है।

टिप्पणी-

bullet

रोटी के स्थान पर पराठे से भी बनाए जा सकते हैं पनीर काठी रोल के लिए।

bullet

पनीर काठी रोल को काट कर भी परोसा जा सकता है।

२६ नवंबर २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।