रसोईघर-
सब्जियाँ |
-
शुचि की रसोई से |
 |
1मंगोड़ी
पापड़-की-सब्जी
|
|
सामग्री
(४ लोगों के
लिए)
 |
मंगौड़ी आधा प्याला,
पापड़ २ मध्यम। |
 |
घी १ बड़ा चम्मच,
जीरा १ छोटा चम्मच। |
 |
हल्दी पाउडर १/४
छोटा चम्मच, धनिया पाउडर डेढ़ छोटा चम्मच, लाल
मिर्च पाउडर १/२ छोटा चम्मच, नमक १ छोटा चम्मच,
गरम मसाला १/२ छोटा चम्मच, खटाई १/२ छोटा चम्मच,
हींग २ चुटकी। |
 |
अदरक घिसा हुआ- १
छोटा चम्मच, हरी मिर्च १ बारीक कटी, कटा हरा
धनिया २ बड़े चम्मच, पानी ढाई प्याला। |
|
|
बनाने की
विधि-
 |
कड़ाही में मध्यम आँच पर
एक बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें जीरा डालें और कुछ
पल के लिए भूनें और फिर हींग डालें। अब घिसी हुई अदरक
डालें और थोड़ी देर भूनें।
|
 |
इसमें मंगौड़ी डालें और
मध्यम आँच पर मंगौड़ी के सुनहरा होने तक भूने।
|
 |
कटी हरी मिर्च डालें और
नमक, पिसी लाल मिर्च, हल्दी और धनिया भी डालें। सभी
मसालों को भली भाँति मिलाएँ।
|
 |
लगभग ढाई प्याला पानी
डालें। एक उबाल लें। आँच धीमी करके कुकर का ढक्कन लगायें
और एक सीटी लगायें। अगर आप सब्जी कढ़ाही में बना रहें
है तो मंगौड़ी के गलने तक पकाएँ।
|
 |
पापड़ को लगभग डेढ़ दो
इंच के टुकड़ों में तोड़ लें। टूटे पापड़ के टुकड़ों
को मंगौड़ी में डालें। अच्छे से मिलाएँ और सब्जी को
२-३ मिनट के लिए पकाएँ। अगर सब्जी में पानी कम है तो
पानी को अलग से गरम करके इसमें मिला सकते हैं। गरम
मसाला और खटाई डालें और सब्जी में एक और उबाल लें। आंच
बंद कर दें। |
 |
स्वादिष्ट मंगौड़ी पापड़
की सब्जी अब तैयार है। इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें।
|
टिप्पणी-
 |
मंगौड़ी पापड़ की
सब्जी को रोटी, पराठे या पूरी किसी के साथ भी
परोसें यह बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। इस करी को
चावल के साथ भी परोस सकते हैं।
|
 |
स्वादानुसार कोई और
सब्जी भी इसी करी में बना सकते हैं।
|
१ नवंबर
२०२२ |
|