 |
प्याज को छीलकर धो लें और फिर महीन-महीन काट लें।
|
 |
हरी
मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन
काट लें।
|
 |
करेलों का दोनों तरफ से मोटा डंठल हटाकर धो लें। अब
करेलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। चाहें तो
करेले की बाहरी परत छीलकर हटा सकते हैं।
|
 |
एक
कड़ाही में तेल गरम करें। राई डालें, जब राई तड़क जाए
तो फिर करी पत्ते डालें। अब कटी हरी मिर्च, और प्याज
डालकर प्याज के रंग बदलने (गुलाबी) तक भूनिए। इसमें
लगभग २-३ मिनट का समय लगता है। अगर आप हल्दी डाल रहे
हैं तो इसमें हल्दी मिलाएँ।
|
 |
भुनी
प्याज में कटे हुए करेले के टुकड़े और नमक डालकर अच्छी
तरह मिलाएँ। दो मिनट के लिए इसे भूनें।
|
 |
नारियल डालें और ठीक से मिला दें। ढककर करेले के गलने
तक पकाएँ।
|
 |
जब
करेला अच्छी तरह गल जाए तो इसमें इमली का पेस्ट/नीबू
का रस डालें।
|
 |
करेले का तोरण अब तैयार है। इसको आप चावल के साथ
परोसें। वैसे तोरण पराठे के साथ भी अच्छा लगता है।
|