मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- दावत की सब्जियाँ

- शुचि की रसोई से  

1दही वाले आलू  


 सामग्री   (४ लोगों के लिए)

bullet

उबले आलू ४ मध्यम, हरी मिर्च २-४, बारीक कटी, खट्टा दही १ कप, पानी लगभग डेढ़ कप।

bullet

तेल/घी १ बड़ा चम्मच, जीरा १/२ छोटा चम्मच, हींग २ चुटकी, हल्दी पाउडर १/२ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर १/२ छोटा चम्मच, नमक १ छोटा चम्मच।

bullet

कटा हरा धनिया २ बड़ा चम्मच

 बनाने की विधि-

bullet

आलू का छिलका उतारकर उसको ८ टुकड़ों में काट लें।

bullet

खट्टे दही को अच्छे से फेट लें। अब इसमें लगभग डेढ़ कप पानी मिलाएँ और एक बार फिर अच्छे से फेटें जिससे कि घोल चिकना हो जाए।

bullet

एक कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गरम करें। अब इसमें जीरा डालें और कुछ सेकेंड के लिए भूनें और फिर हींग डालें। अब आँच धीमी करके कटी हरी मिर्च डालें और १०-१५ सेकेंड के लिए भूनें।

bullet

इसमें हल्दी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आलू के टुकड़े, लाल मिर्च और नमक डालें और मिलाएँ। २-४ मिनट के लिए मध्यम-तेज आँच पर आलू को भूनें।

bullet

अब इसमें खट्टे दही का घोल डालें। तब तक चलाते रहें जब तक कि एक उबाल नही आ जाता है। पहले उबाल के बाद आँच को धीमा कर दें और करी को ५ मिनट के लिए पकने दें।

bullet

अगर आपको लगता है कि करी बहुत गाढ़ी है तो थोड़ा और पानी मिलाएँ और फिर पकाएँ।

bullet

स्वादिष्ट दही वाले आलू को कटी हुई हरी धनिया से सज़ा कर परोसें।

टिप्पणी-

bullet

दही को सामान्य तापमान पर कर के ही करी में डालना चाहिए। फ्रिज से निकाल कर तुरंत दही डालने से दही फट सकता है।

bullet

इच्छानुसार इसमें गरम मसाला भी डाल सकते हैं।

bullet

इस करी में आलू के स्थान पर अरबी या अपनी पसंद की कोई और सब्जी भी डाल कर बना सकते हैं।

१ दिसंबर २०२२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।