रसोईघर-
कुछ अनोखी सब्जियाँ |
-
शुचि की रसोई से |
 |
इंडो-चायनीज
करी |
|
सामग्री-
(४ लोगों के
लिये)
 |
अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट १ बड़ा चम्मच, सोया
सॉस १ बड़ा चम्मच, सफेद सिरका १ छोटा चम्मच, कॉर्न
स्टार्च १½ बड़ा चम्मच।
|
 |
नमक ½ छोटा चम्मच,
काली/ सफेद मिर्च स्वादानुसार,
तेल २ बड़ा चम्मच,
टोमैटो केचप १ बड़ा चम्मच ( वैकल्पिक),
पानी लगभग १½ कप
|
|
|
बनाने की विधि-
 |
कॉर्न स्टार्च को आधा कप पानी में अच्छी तरह
मिलाएँ। इस घोल को अलग रखें।
|
 |
कड़ाही में तेल गरम करें, इसमें अदरक-हरी मिर्च का
पेस्ट डालकर ३० सेकेंड के लिये भूनें।
|
 |
सॉस के लिये लिखी सभी सामग्री को इसमें डालें और
बराबर चलाते हुए इसे मिलाएँ। इस सॉस को बनने में
२-४ मिनट का समय लगता है।
|
 |
इस सौस में भुनी गोभी, पनीर, या फिर मैन्चूरियन
आदि डाला जा सकता है। इसमें सौटे करी यानि कि
हल्का सा तेल में भूनी हुई मिक्स सब्जियाँ भी बहुत
स्वादिष्ट लगती हैं।
|
 |
इस करी को फ्राइड राइस या फिर चाउमीन के साथ परोस
सकते हैं। |
टिप्पणी-
 |
अदरक और हरी मिर्च के साथ स्वादानुसार लहसुन भी
पीस कर डाल सकते हैं। या फिर बारीक काट कर भी
लहसुन डाला जा सकता है। |
 |
चाहें तो पानी के स्थान पर वेजिटेबल स्टॉक का
प्रयोग भी कर सकते हैं सौस में। इससे सौस का स्वाद
बढ़ जाता है। वेजिटेबल स्टॉक न होने पर पानी का
उपयोग किया जा सकता है। |
१ अगस्त
२०२२ |
|