मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- पुलाव

- शुचि की रसोई से 

कुटकी खिचड़ी/प्रोसो-मिलेट खिचड़ी 


 सामग्री  (४-६ लोगों के लिए)
bullet

१/२ कप कुटकी/प्रोसो मिलेट, १/२ कप छिल्का मूँग दाल, २ कप कटी हुई मौसमी सब्जियाँ (पालक/गाजर/मटर/लौकी आदि)

bullet १ बड़ा चम्मच घी, डेढ़ छोटा चम्मच जीरा, १/४ छोटा चम्मच हींग, २ छोटा चम्मच घिसी हुई अदरक, २ हरी मिर्च, बारीक कटी, १ छोटा चम्मच हल्दी, काली मिर्च कुटी, नमक स्वादानुसार।
bullet  हरा धनिया और २ बड़े चम्मच घी, परोसने के लिए

बनाने की विधि-

  • प्रोसो मिलेट और दाल को बीनकर धो लें। इसे २ कप पानी में ३० मिनट के लिए भिगो कर रखें। जब यह भीग जायें तो छलनी में डालकर इनका पानी हटा दें।

  • एक देगची या भारी तली के भगोने में मध्यम आँच पर एक बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटक जाए तो इसमें हींग, हल्दी, घिसी हुई अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर और कुछ देर भूनें।

  • भीगे प्रोसो मिलेट और दाल डालें। अच्छी तरह मिलाएँ। नमक और काली मिर्च डालें। लगभग ४ कप पानी डालें। एक उबाल आ जाने पर आँच धीमी करके ढककर खिचड़ी के आधा गलने तक पकाएँ।

  • जब प्रोसो मिलेट थोड़ा गल जाए तब इसमें कटी सब्जियाँ डालें और सभी सामग्री ठीक से मिलाकर पानी चेक करें। पानी कम लगे तो पानी मिला दें और ढँककर खिचड़ी के पूरी तरह गलने तक पकाएँ।

  • बीच-बीच में खिचड़ी चलाते रहें, जिससे खिचड़ी तली में न लगे। जब खिचड़ी गल जाए तो आँच बंद कर दें। प्रोसो मिलेट की खिचड़ी को बनाने की पूरी प्रक्रिया में २०-२५ मिनट का समय लगता है।

  • खिचड़ी में आँवला पाउडर और कटा हरा धनिया डालें। खिचड़ी परोसने के लिए तैयार है।

  • खिचड़ी के ऊपर घी डालकर परोसें। स्वाद बढ़ाने के लिए पापड़ और दही के साथ इसका आनंद लें।

टिप्पणी-

  • खिचड़ी में सब्जियों का चुनाव आप अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुरूप कर सकते हैं।

  • समय बचाने के लिये प्रोसो मिलेट की खिचड़ी प्रेशर कुक में बना सकते हैं।

  • हर तरह के मिलेट की खिचड़ी इस प्रकार बनाई जा सकती है। केवल इतना ध्यान रखना है कि हर तरह के मिलेट के गलने का समय अलग अलग हो सकता है।

१ जून २०२६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।