 |
हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धोएँ और
बारीक काटें। अदरक को छीलकर धो लें और उसे भी
बारीक काट लें। |
 |
उबले चावल को अच्छे से मसल लें। दही चावल बनाने के
लिए ज़्यादा गले चावल अच्छे रहते है।
|
 |
दही को अच्छे से फेट लें और इसमें दूध मिला लें।
|
 |
दही में चावल नमक, कटी मिर्च और अदरक और ठीक से
मिलाएँ। अगर दही चावल बहुत सूखे हैं तो इसमें
थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं। चावल को १० मिनट के
लिए दही में भीगने दें।
|
 |
तड़के के लिए पैन में घी गरम करें। इसमें राई
तड़काएँ और करी पत्ते डालकर कुछ पल के लिए भूनें।
|
 |
मूँगफली डालकर मध्यम आँच पर भूनें। मूँगफली भुन
जाने पर आँच बंद कर दें।
|
 |
इस तड़के को दही चावल के ऊपर डालें। बारीक कटे हरे
धनिया से सजाकर गरम परोसें।
|