मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि  

सिंघाड़े की नमकीन बर्फी  


 सामग्री (१६-१८ बर्फी के लिए)-
bullet सिंघाड़े का आटा तीन चौथाई प्याला
bullet खट्टा दही तीन चौथाई प्याला
bullet हरी मिर्च दो चार इच्छानुसार
bullet सेंधा नमक स्वादानुसार
bullet घी/ तेल डेढ़ बड़ा चम्मच
bullet पानी लगभग १ प्याला
bullet नीबू का रस स्वादानुसार

बनाने की विधि

  • एक कड़ाही में आधा बड़ा चम्मच तेल गरम करें, उसमें सिंघाड़े का आटा डालें और मध्यम आँच पर आटे को सुनहरा होने तक भूनें। इस प्रक्रिया में १०-१२ मिनट का समय लगता है।
  • एक थाली या ट्रे की तली को कुछ बूँदें घी की लगाकर चिकना करके अलग रखें।
  • हरी मिर्च का डंठल हटा कर उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें।
  • दही को अच्छी तरह फेटें। इसमें लगभग १ प्याला पानी मिलाएँ।
  • एक कड़ाही में बचा हुआ तेल मध्यम आँच पर गरम करे। इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें। थोड़ा भूनकर दही का घोल डालें।
  • एक उबाल आने दे। अब इसमें भुना आटा, और नमक डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ। इसे बराबर चलाते हुए पकने देना है। आटे को पकने में ३-४ मिनट का समय लगता है। आटा सारा पानी सोख लेता है और यह हलवे की तरह दिखने लगता है।
  • अब आँच बंद कर दें, इसमें नीबू का रस मिलाएँ।
  • इस मिश्रण को पहले से चिकनाई हुई थाली में आधा इंच मोटी परत में बराबर से फ़ैलाएँ। घी लगाकर चिकने करे बेलन की मदद से भी इसे बराबर किया जा सकता है।
  • थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें। लगभग दस मिनट बाद बरफी को मनचाहे आकर में काट लें।
  • इस स्वादिष्ट सिंघाड़े की नमकीन बर्फी को फलाहारी चटनी या फिर दही के आलू के साथ परोसें।

टिप्पणी-

  • अगर बरफी बनाना कठिन मालूम हो तो सिंघाड़े के आटे का नमकीन हलवा भी बना सकते हैं।

२२ अक्तूबर २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।