 |
काजू और बादाम को बारीक काट लें। किशमिश को धोकर
अलग रखें। हरी इलायची का बाहरी छिलका निकालें और
दानों को दरदरा कूट लें।
|
 |
मखानों को महीन-महीन काट लें या फिर मिक्सी में
दरदरा पीस लें। |
 |
एक भारी तली के बर्तन में घी गरम करिए और उसमें
मखानों को एक मिनट के लिए भूनें।
|
 |
इसमें दूध डालें और मखानों के साथ अच्छी तरह
मिलाएँ। |
 |
पहले उबाल के बाद आँच को धीमा कर दें और मखानों को
दूध में पूरी तरह से गलकर दूध में मिल जाने तक
पकाएँ। इस प्रक्रिया में लगभग ४० मिनट लगते हैं।
५-७ मिनट के अंतराल पर दूध को चलाते रहना चाहिये
ताकि वह तली में जल न जाए।
|
 |
कटे हुए मेवे, किशमिश और शक्कर को दूध में अच्छी
तरह मिलाकर एक मिनट और पकाएँ। आँच को बंद कर दें।
कुटी हुई इलायची मिलाएँ।
|
 |
इस खीर को ठंडा परोसें।
|