 |
हरी मिर्च का डंठल
हटा कर, उसे अच्छी तरह धोएँ और महीन काट लें। |
 |
आलू का छिलका उतारकर
उसको कद्दूकस कर लें। |
 |
एक कटोरे में कूटू
का आटा, घिसे आलू, हरी मिर्च, और नमक को अच्छी तरह
मिलाएँ। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा
आटा गूँथे। |
 |
१२ बराबर हिस्सों
में बाँटें और तेल / घी की मदद से लोई को चिकना
करें। |
 |
अब तेल / घी की मदद
से ३ इंच की कूटू की पूरी बेलें। |
 |
अब एक कड़ाही में
घी / तेल गरम करें, इसमें पूरी डालें और दोनों तरफ
से लाल तलें। और चिकनाई निकल जाने के लिये किचन
पेपर पर निकाल लें। |
 |
स्वादिष्ट कूटू की
पूरी को गरम परोसें। |