मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- पेय

- शुचि  

ग्रीष्म उत्सव
आम, अन्नास और संतरे का पेय  


 सामग्री ( ४ गिलास के लिये)

bullet

पके आम टुकड़ों में कटे ३ कप, अनन्नास के टुकड़े २ कप, संतरे का रस/ अनन्नास का रस १/२ कप। पिसी शक्कर ४ बड़े चम्मच, बर्फ १ कप

परोसने के लिये-

bullet

आम के टुकड़े, पुदीने की पत्तियाँ, सीक, कागज की बनी छतरी, स्ट्रॉ, नीबू/ संतरा/ अनानास की फाँक।

बनाने की विधि-

bullet

एक मिक्सर/ ब्लेंडर में आम के टुकड़े, अनानास के टुकड़े, जूस, और शक्कर लें। अच्छी तरह मिलकर तरल हो जाने तक पीसे।

bullet

इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और कुछ देर और चला दें जिससे बर्फ पूरी तरह मिल जाए और पेय ठंडा हो जाए।

परोसने के विधि-

  • इस स्वादिष्ट पेय को गिलास में डालें।

  • कबाब बनाने की सीक में एक पट्टी पुदीने की और एक टुकड़ा आम बारी-बारी से लगाकर सजाएँ।

  • लीजिए तैयार हो गया यह ताजे फलों से बना स्वादिष्ट पेय।

टिप्पणी-
  • शक्कर की मात्रा आवश्यकता और स्वाद के अनुरूप घटाई बढ़ाई जा सकती हैं।

  • जूस का चयन मौसम और उपलब्धता के अनुरूप किया जा सकता है।

२५ मई २०१५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।