बनाने की विधि-
![bullet](../../images/bdblack.gif) |
तरबूज को धोकर के बीच से काटें, इसका बाहरी कड़ा, हरा
छिलका हटा दें और अंदर के लाल हिस्से को एक इंच के टुकड़ों
में काट लें। अगर तरबूज में मोटे काले बीज हैं तो इसे भी
हटा दें। |
![bullet](../../images/bdblack.gif) |
ब्लेंडर में तरबूज के टुकड़े, नीबू का रस, काला नमक, और
चाट मसाला लें। सभी सामग्री को तरल पेय बन जाने तक पीसें।
|
![bullet](../../images/bdblack.gif) |
एक गिलास में कुटी बर्फ डालें और फिर इसमें यह पेय मिलाएँ
औक मनचाहे तरीके से सजाकर परोसें।
स्वादिष्ट, और स्वास्थ्यवर्धक, चटपट बनने
वाला यह पेय बहुत शीतल है और बच्चों को भी बहुत पसंद आता
है। |
टिप्पणी-
![bullet](../../images/bdblack.gif) |
काला नमक, नीबू का रस और चाट मसाला की मात्रा आप तरबूज के
स्वाद और आप की ज़रूरत के अनुरूप बदल सकते हैं।
|
![bullet](../../images/bdblack.gif) |
स्वादानुसार इसमें नमक या चीनी को भी मिलाया जा सकता है।
|
१३
अप्रैल २०१५१
मई २०२० |